जन्मदिन पर राज्य मंत्री नटवर गोयल ने लिया जनसेवा का संकल्प

कहा—जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ I जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री नटवर गोयल ने प्रदेशवासियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में पद से अधिक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी और जनसेवा की भावना होती है। आने वाले समय में भी वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

नटवर गोयल ने कहा कि जन्मदिन उनके लिए केवल व्यक्तिगत खुशी का अवसर नहीं, बल्कि अब तक मिली जिम्मेदारियों और जनता के विश्वास को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचे, यही उनकी प्राथमिकता रहेगी। युवाओं को अवसर, महिलाओं का सम्मान, जरूरतमंद परिवारों की सहायता और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी का युवाओं को तोहफा, नई ‘यूथ पॉलिसी’ लाने का ऐलान ये खबर भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी का युवाओं को तोहफा, नई ‘यूथ पॉलिसी’ लाने का ऐलान

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकसित एवं सशक्त उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। विकास तभी सार्थक है, जब उसका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे और लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे।

जन्मदिन के अवसर पर मिलने वाली शुभकामनाओं पर उन्होंने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं का प्यार उनके लिए किसी उपहार से कम नहीं है। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जीवन और सार्वजनिक दायित्व सदैव समाज की सेवा के लिए समर्पित रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से भी अपील की कि जन्मदिन को सेवा और समाजहित के कार्यों से जोड़ते हुए जरूरतमंदों की मदद करें तथा पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। नटवर गोयल ने कहा, “जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी ताकत है और इस विश्वास को कायम रखना मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। आने वाले समय में जनसेवा को और व्यापक बनाना ही मेरा संकल्प है।”

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

डीजे उतारते समय करंट की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत

पिपराइच के जंगल धूषण में हादसा, दूसरे घायल को उपचार के बाद मिली छुट्टी
डीजे उतारते समय करंट की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत

प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ राजघाट पुलिस का सघन अभियान

गोरखपुर। प्रतिबंधित चाइनीज/सिंथेटिक मांझे के खिलाफ राजघाट पुलिस ने रविवार को सघन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक नगर...
उत्तर प्रदेश 
प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ राजघाट पुलिस का सघन अभियान

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस लाइन का त्रैमासिक निरीक्षण

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस लाइन का त्रैमासिक निरीक्षण

महुली पुलिस का जनसंवाद अभियान, ग्रामीणों से बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और पुलिस-जनता के...
उत्तर प्रदेश 
 महुली पुलिस का जनसंवाद अभियान, ग्रामीणों से बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

कृषि विज्ञान केंद्र, संत कबीर नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

संत कबीर नगर । कृषि विज्ञान केंद्र, संत कबीर नगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की...