लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में रात भर हुई बारिश

मौसम विभाग ने जारी किया भारी बरसात का अलर्ट

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

-मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आगामी दो से चार दिनों तक हाेगी बारिश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून की अचानक सक्रियता बढ़ने से रविवार को कई जिलों में बारिश हुई। राजधानी लखनऊ में शनिवार देर रात शुरु हुई बारिश रविवार सुबह तक जारी रही और शहर में जगह-जगह जल भराव जैसी स्थिति बन गयी। आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हुआ। इसी तरह प्रदेश के कई जिलों श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई है। इस बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत जरूर मिली लेकिन परेशानी भी बढ़ गयी। 17 अगस्त तक मानसून इसी प्रकार सक्रिय रहेगा।

मौसम विज्ञान विभाग के लखनऊ क्षेत्रीय केंद्र के वरिष्ठ माैसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार कुछ दिनाें के ब्रेक के बाद अब प्रदेश में मानसून पूरी तीव्रता के साथ सक्रिय हो गया है। रविवार को लखनऊ समेत कई जिलाें में इसी कारण जमकर बारिश हुई है। दाेपहर बाद बादल छाए हैं और कुछ स्थानों पर भारी और कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। लखनऊ के अधिकतम तापमान में भी 03 डिग्री सेल्सियस तक कमी आने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

केन्द्रीय राज्यमंत्री ने ध्वजारोहण कर दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं  ये खबर भी पढ़े : केन्द्रीय राज्यमंत्री ने ध्वजारोहण कर दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

मौसम विभाग के अनुसार, 18 अगस्त तक इसी तरह कहीं तेज ताे कहीं मध्यम गति से कई जिलों में बारिश होने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने के कारण ही बारिश हुई है और आगे भी जारी रहेगी।

लखनऊ क्षेत्रीय केंद्र के वरिष्ठ माैसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार 16 और 17 अगस्त तक प्रदेश के बुंदेलखंड के बांदा, चित्रकूट समेत कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, हरदोई, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं समेत 28 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी प्रकार लखनऊ में भी कम या अधिक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

तूतीकोरिन के बाइक शोरूम में लगी भीषण आग, चार टीमें जुटीं

शोरूम में हुए नुकसान का आकलन जारी तूतीकोरिन। तमिलनाडु के तूतीकोरिन-पलायमकोट्टई रोड स्थित एक निजी दोपहिया वाहन शोरूम में रविवार...
राष्ट्रीय 
तूतीकोरिन के बाइक शोरूम में लगी भीषण आग, चार टीमें जुटीं

श्रेयांश का बैडमिंटन छात्रावास में हुआ चयन

मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट कॉलेज इटावा सैफई में लेगे निःशुल्क बैडमिंटन प्रशिक्षण।
श्रेयांश का बैडमिंटन छात्रावास में हुआ चयन

अटल जी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने अटल जी के योगदान को किया याद नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और...
राष्ट्रीय 
अटल जी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बहु की पिटाई के मामले में सास ननद का चालान

गोरखपुर (सतीश त्रिपाठी की रिपोर्ट )*गुलरिहा थाना क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो टोला नरिया निवासी अनामिका को सास व...
उत्तर प्रदेश 
बहु की पिटाई के मामले में सास ननद का चालान

यूपी में दिखता है बदलाव, मजबूत नेतृत्व से कानून व्यवस्था पर बढ़ा भरोसा : नाना पाटेकर

लखनऊ। फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की जमकर सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

लखीमपुर खीरी में नानी के घर आई युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी। जनपद के थाना कोतवाली सदर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला गढ़ी में नानी के घर आई एक युवती के साथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखीमपुर खीरी में नानी के घर आई युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

जनभवन में विधि-विधान से संपन्न हुआ रुद्राभिषेक, राज्यपाल ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से रविवार को जन भवन में रुद्राभिषेक का आयोजन श्रद्धा एवं...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनभवन में विधि-विधान से संपन्न हुआ रुद्राभिषेक, राज्यपाल ने की पूजा-अर्चना