केन्द्रीय राज्यमंत्री ने ध्वजारोहण कर दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने शनिवार को डायट परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, शारदेंदु पाठक, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम से पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने डायट परिसर में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों की छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उन्होंन विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई जनकल्याण योजनाओं से सम्बंधित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और नवजात बच्चों को अन्नप्रासन कराया व गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी की।

केन्द्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि 15 अगस्त देश की आजादी का उत्सव मनाने के साथ-साथ उन महापुरुषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण करने का दिन है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया, हमें अपने गौरवशाली अतीत को सदैव याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष 09 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा की भावना के साथ प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में योगदान देना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश को आजादी अनेक वीर सपूतों के त्याग, तपस्या और बलिदान के बाद प्राप्त हुई है। स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता का अमूल्य उपहार दिया, इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह उनके बलिदानों को सदैव स्मरण रखे और राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। आज भारत विश्व में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है तथा प्रत्येक क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने जनपदवासियों से देश की एकता, अखंडता, स्वच्छता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

डीएम अंकल! मेरे गांव की रोड बनवा दीजिए स्कूल जाने में होती है परेशानी....... ये खबर भी पढ़े : डीएम अंकल! मेरे गांव की रोड बनवा दीजिए स्कूल जाने में होती है परेशानी.......

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि देश को स्वतंत्रता प्राप्त करने में अनेक कठिनाइयों एवं बलिदानों का सामना करना पड़ा। आज देश एवं प्रदेश निरंतर विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि जातिवाद देश को कमजोर करता है, इसलिए सभी को इससे दूर रहकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करे, तभी भारत विश्वगुरु बन बनेगा। अंत में जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने सभी अथितियों व आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, उप जिलाधिकारी सदर सांईआश्रित शाखमुरी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में घर में घुसकर लूटपाट और हत्या की...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

नेपाल: भूस्खलन में तीन लोगों की मौत, चार अभी भी लापता

काठमांडू। नेपाल के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण जाजरकोट जिले के भेरी नगरपालिका के रिसाड़...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: भूस्खलन में तीन लोगों की मौत, चार अभी भी लापता

शिमला पुलिस ने 48 ड्रग नेटवर्क ध्वस्त किए, 63 सप्लायर गिरफ्तार

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ जिला शिमला पुलिस की बदली हुई रणनीति के नतीजे इस वर्ष स्पष्ट...
हिमाचल 
शिमला पुलिस ने 48 ड्रग नेटवर्क ध्वस्त किए, 63 सप्लायर गिरफ्तार

राजस्थान: झालावाड़ में ब्रेक फेल होने पर बस ने कई लोगों कुचला, 4 की मौत

झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ जिले में हुई दुर्घटना में दो और लोगों की मौत हो गई है। इससे मरने वालों...
राष्ट्रीय  राज्य  राजस्थान 
राजस्थान: झालावाड़ में ब्रेक फेल होने पर बस ने कई लोगों कुचला, 4 की मौत

उत्तर प्रदेश

अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में घर में घुसकर लूटपाट और हत्या की...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

वायु सेना बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा आजाद पार्क

प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस की देर शाम पर मध्य वायु कमान मुख्यालय के तत्वावधान में वायु सेना स्टेशन बमरौली की ओर...
उत्तर प्रदेश 
वायु सेना बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा आजाद पार्क

कांवड़ यात्रा पर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर डायवर्जन

प्रयागराज।श्रावण मास के तीसरे सोमवार को कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले राजमार्ग पर यातायात...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा पर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर डायवर्जन