राजस्थान: झालावाड़ में ब्रेक फेल होने पर बस ने कई लोगों कुचला, 4 की मौत

सभी लोग पातले पीर की दरगाह पर जियारत के बाद वापस लौट रहे थे

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ जिले में हुई दुर्घटना में दो और लोगों की मौत हो गई है। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर चार पहुंच गई। सभी लोग पातले पीर की दरगाह पर जियारत के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान, एक निजी बस ने टक्कर मारी थी।

स्थानीय थाना अधिकारी बुद्धराम ने बताया कि कुछ लोग एक निजी बस से कोरटा जिला के रामगंजमंडी से झालावाड जिले के सारोला थाना क्षेत्र में स्थित पातला पीर दरगाह पर आए थे। एक बस की चपेट में आने से कुल 7 लोग घायल हुए थे। इनमें से चार लोगों की मौत हो चुकी है।

परिवाद में गवाही के बाद पुलिस जांच का आदेश अवैध: हाईकोर्ट  ये खबर भी पढ़े : परिवाद में गवाही के बाद पुलिस जांच का आदेश अवैध: हाईकोर्ट 

उन्होंने बताया कि अन्य सभी घायलों का इलाज जारी है। शवों को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना को लेकर बस चालक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोगों से पूछताछ के दौरान पता चला कि बस के ब्रेक फेल हुए थे।

फिलहाल, मृतकों की पहचान जायरीन अब्दुल हामिद, जायरीन रेहान, तालिब और अल्फेज के रूप में हुई है। वहीं, पत्रकारों से बात करते हुए एक घायल व्यक्ति ने कहा, "यह एक प्राइवेट बस थी। हो सकता है कि बस के ब्रेक फेल हो गए हों, लेकिन मुझे पक्का नहीं पता कि क्या हुआ। बस हम पर चढ़ गई।"

एक व्यक्ति ने बताया कि जियारत से लौटते समय सभी लोग अपनी बस में बैठने के लिए जा रहे थे। तभी अचानक दूसरी बस ने कई लोगों को कुचल दिया। इसमें 10 से 15 लोग घायल हुए। करीब 6-7 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि दूसरी बस के ब्रेक फेल हुए थे और वह कई लोगों को रौंदते हुए चली गई। कई लोगों को चोटें आईं। किसी के हाथ और किसी के पैर में चोट लगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

80वें स्वतंत्रता दिवस पर्व पर ब्लॉक प्रमुख ने फहराया तिरंगा

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
80वें स्वतंत्रता दिवस पर्व पर ब्लॉक प्रमुख ने फहराया तिरंगा

अटल जी का छह दशक का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित रहा : योगी

लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अटल जी का छह दशक का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित रहा :  योगी

इनरव्हील क्लब मुरादाबाद सिविल लाइंस ने धूमधाम से मनाया तीजोत्सव

मुरादाबाद। इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस द्वारा 15 अगस्त 2026 को सिल्वर स्पून में भव्य “तीजोत्सव” का आयोजन हर्षोल्लास...
उत्तर प्रदेश 
इनरव्हील क्लब मुरादाबाद सिविल लाइंस ने धूमधाम से मनाया तीजोत्सव

एकता और सद्भाव से ही संभव है देश का विकास: अल्का मिश्रा