जनगणना : जाति से लेकर कोविड डोज तक की देनी होगी जानकारी

40 सवाालों का जवाब देने के लिए हो जाइये तैयार 

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture

 
लखनऊ । अगले वर्ष यानी 2027  में होने वाली जनगणना को लेकर तैयार हो जाइए। जनगणना निदेशालय ने शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया। इसमें  हर नागरिक से 40 सवाल पूछे जायेंगे। साथ ही  इस जनगणना में पहली बार जाति की जानकारी भी देनी होगी। इसके अलावा कोविड वैक्सीन, बैंक अकाउंट डिटेल समेत कई अहम प्रश्नों का उत्तर देना होगा। 
केन्द्रीय जनगणना निदेशालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार बफीर्ले इलाकों वाले राज्यों में यह कार्य अगले माह एक सितम्बर से आरंभ होगा। लद्दाख और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्ताखंड में यह जनगणना पहले चक्र में करायी जायेगी। इसी तरह यूपी सहित देश केअन्य राज्यों में जनगणना का दूसरा चरण एक फरवरी 2027 से आरंभ होगा। इस बार की जनगणना कई मायनों में खास होगी। ऐसा पहली बार होगा जब जनगणना के दौरान जाति एवं उपजाति से जुड़ी जानकारी भी ली जाएगी। लोगों से कोविड वैक्सीन के डोज से जुड़ी जानकारी पूछी जाएगी। आम लोगों से कई प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे, जिसमें अधिकांश व्यक्तिगत जानकारी होगी। इसमें वैवाहिक स्थिति, शादी के समय की उम्र, धर्म,  माता-पिता की जानकारी समेत कुल 40 सवाल तैयार किये गये है।

यह भी पूछा जाएगा कि उच्चतम शिक्षा एवं  किस स्ट्रीम से पढ़ाई करते हैं।  राष्ट्रीयता धर्म अनुसूचित जाति अ.जा. अनुसूचित जनजाति अ.ज.जा. एव जाति तथा माता - पिता का विवरण भी देना होगा।  नि:शक्तता मातृभाषा एवं अन्य भाषाओं का ज्ञान साक्षरता एवं डिजिटल साक्षरता की स्थिति शैक्षणिक संस्थान में शिक्षा ग्रहण की स्थिति तथा पिछले वर्ष किसी भी समय कोई कामकाज किया या नहीं। इसके अलावा आर्थिक कार्यकलाप की श्रेणी व्यवसाय उद्योग, व्यापार अथवा सेवा का स्वरूप कर्मी का वर्ग गैर आर्थिक कार्यकलाप अल्पकालिक, अर्द्धअल्पकालिक और गैर कर्मी के लिए काम की खोज में अथवा काम के लिए उपलब्ध कार्यस्थल तक की यात्रा जन्म स्थान, पूर्व निवास स्थान,  स्थान परिवर्तन का कारण , वर्तमान निवास की अवधि, जीवित बच्चों की संख्या, मोबाइल व  आधार नंबर,  वोटर आईडी , पासपोर्ट नंबर और ड्राइविंग लाइसेंस का विवरण देना होगा।

एसडीवी एकेडमी में गूंजे वंदे मातरम् थीम कार्यक्रम में देशभक्ति के गीत ये खबर भी पढ़े : एसडीवी एकेडमी में गूंजे वंदे मातरम् थीम कार्यक्रम में देशभक्ति के गीत

उप निदेशक जनगणना अजय कुमार ने बताया कि जनगणना के दूसरे चरण में नागरिक के बारे में सामान्य जानकारी मांगाी जायेगी, इसमें कोई ऐसा सवाल नहीं जिसका उत्तर कठिन हो। कोई विवरण नहीं जमा कराया जायेगा बल्कि जानकारी ली जायेगी। इसी के अनुसार विकास का रोडमैप एवं सुविधाओं का इजाफा होगा। 

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

न्यूरो ट्रामा सोसाइटी ऑफ इंडिया के वार्षिक सम्मेलन में केजीएमयू के डॉक्टर नेशनल अवार्ड सम्मानित
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

— कई जगहों पर इलाज कराने के बाद भी नहीं मिला आराम,केजीएमयू में हुआ उपचार
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

मुख्य सचिव से मिले प्रशिक्षु अधिकारी

लखनऊ। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल से शुक्रवार को  इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस एवं  रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स सर्विस ( के प्रशिक्षु...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्य सचिव से मिले प्रशिक्षु अधिकारी

गांव-गांव पहुंचेगी मोबाइल हेल्थ यूनिट

— डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ
उत्तर प्रदेश 
गांव-गांव पहुंचेगी मोबाइल हेल्थ यूनिट

संविदा कर्मचारी संघ ने की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन  

लखनऊ। पावर कार्पोरेशन के अन्तर्गत आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य कर रहे कर्मचारियों का 107 दिनों में 82 दुर्घटनाएं हुई,...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मचारी संघ ने की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन  

उत्तर प्रदेश

केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

न्यूरो ट्रामा सोसाइटी ऑफ इंडिया के वार्षिक सम्मेलन में केजीएमयू के डॉक्टर नेशनल अवार्ड सम्मानित
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

— कई जगहों पर इलाज कराने के बाद भी नहीं मिला आराम,केजीएमयू में हुआ उपचार
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

मुख्य सचिव से मिले प्रशिक्षु अधिकारी

लखनऊ। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल से शुक्रवार को  इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस एवं  रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स सर्विस ( के प्रशिक्षु...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्य सचिव से मिले प्रशिक्षु अधिकारी

गांव-गांव पहुंचेगी मोबाइल हेल्थ यूनिट

— डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ
उत्तर प्रदेश 
गांव-गांव पहुंचेगी मोबाइल हेल्थ यूनिट