एक्शन : 7,686 किलो खाद्य सामग्री नष्ट, 6 एफआईआर
लखनऊ । जब भी कोई त्यौहार आता है तो खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ अभियान तेज हो जाता है। इसी कड़ी में रक्षाबंधन पर्व से पूर्व दुग्ध पदार्थों, पनीर , खोया एवं मिठाइयों की जांच खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शुरु कर दी है। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ सहित कई जनपदों में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इसके लिए 24 टीमें लगायी गयी है। शुक्रवार को इस अभियान के दौरान 72 खाद्य नमूने एकत्र किए गए। इन नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही 7,686 किलोग्राम खाद्य सामग्री को नष्ट कराया गया। जिसका अनुमानित मूल्य करीब 10 लाख रुपये है। 2,131 किलोग्राम खाद्य सामग्री को जब्त किया गया जिसकी कीमत लगभग 4.75 लाख रुपये है।
ये खबर भी पढ़े : स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर पर अव्यवस्थाओं के कारण हाल बेहालइस तरह अभियान में 9,817 किलोग्राम खाद्य सामग्री के खिलाफ कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान पनीर निर्माण में औद्योगिक प्रयोगार्थ रसायनों, पामोलिन आॅयलनरिफाइंड वेजिटेबल आॅयल के प्रयोग करने वाले 6 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज कराई गई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दुग्ध पदार्थों की गुणवत्ता के लिए निरीक्षण किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है।
