स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप
फतेहपुर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्वलित कर देशभक्ति का संदेश दिया गया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनय पांडेय ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और परिसर में बनाई गई आकर्षक रंगोली का अवलोकन किया। इस दौरान नाजिर मुकेश श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी एवं पटल सहायकों ने भी दीप प्रज्वलित किए। दीपों की रोशनी से कलेक्ट्रेट परिसर देशभक्ति के रंग में नजर आया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
प्रभाकर पाण्डेय पत्रकारिता क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव रखते हैं। वर्ष 2018 से फतेहपुर जिला मुख्यालय में पत्रकार के रूप में सक्रिय हैं। इससे पहले वह कई प्रिंट मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ में फतेहपुर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं और जिले से जुड़े महत्वपूर्ण समाचारों की तथ्यपरक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
