मुख्य सचिव से मिले प्रशिक्षु अधिकारी
लखनऊ। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल से शुक्रवार को इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस एवं रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स सर्विस ( के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात किया। योजना भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव ने कहा कि रेलवे देश की आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति का महत्वपूर्ण आधार है। रेलवे के माध्यम से प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम सेवा सुविधा उपलब्ध होती है। महाकुंभ तथा कोविड-19 महामारी के चुनौतीपूर्ण दौर में भारतीय रेलवे ने देशवासियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के साथ-साथ आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में अहम भूमिका निभाई।
उन्होंने रेलवे सेवा में चयनित होने पर बधाई दी और अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ करने की अपेक्षा किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों से प्रशिक्षण, अनुभव, कार्यक्षेत्र की चुनौतियों तथा विभिन्न जिम्मेदारियों को लेकर संवाद किया और उनके प्रश्नों का भी उत्तर दिया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव नियोजन आलोक कुमार, स्टाफ आॅफिसर अमृता सोनी, कोर्स डायरेक्टर प्रांजल्य पार्थ लाठे सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है।
