अयोध्या पहुंचे योगी, परमहंस रामचंद्र दास की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन-पूजन के बाद रामलला के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

-संत रविदास मंदिर में मुख्यमंत्री योगी ने अर्पित की पुष्पांजलि, संत समाज से लिया आशीर्वाद

अयोध्या। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले सरयू अतिथि गृह से रामकथा पार्क स्थित ब्रह्मलीन परमहंस रामचंद्र दास महाराज के समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्पार्चन किया। श्रीराम जन्मभूमि न्यास के प्रथम अध्यक्ष रहे परमहंस रामचंद्र दास महाराज की 23वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

14aug51234567899

हर घर तिरंगा' अभियान के तहत उतरौला में निकाली तिरंगा यात्रा ये खबर भी पढ़े : हर घर तिरंगा' अभियान के तहत उतरौला में निकाली तिरंगा यात्रा

परमहंस रामचंद्र दास महाराज का अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उनसे आत्मीय संबंध रहा है। गोरक्षपीठ के ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ के साथ परमहंस रामचंद्र दास रामजन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख संतों में शामिल रहे। समाधि स्थल पर मुख्यमंत्री ने विधिवत पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान बड़ी संख्या में संत-महंत और श्रद्धालु भी मौजूद रहे। संतों ने भी परमहंस रामचंद्र दास महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।

हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के किए दर्शन

समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हनुमानगढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने बजरंगबली के दर्शन-पूजन कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद हनुमानगढ़ी स्थित इमली बाग में पहुंचकर स्वर्गीय महंत संत रामदास को श्रद्धांजलि अर्पित की। हनुमानगढ़ी से मुख्यमंत्री सीधे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने रामलला का दर्शन-पूजन किया। रामलला के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री दिगंबर अखाड़ा पहुंचे, जहां वह ब्रह्मलीन परमहंस रामचंद्र दास महाराज के 23वें पुण्य स्मृति महोत्सव में शामिल हुए।

14aug512345678999

इस दौरान उन्होंने संत-महंतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री रायगंज स्थित संत रविदास मंदिर भी गए। यहां उन्होंने संत रविदास को नमन करते हुए मंदिर के स्वर्गीय महंत पूज्य बनवारी पति ब्रह्मचारी को पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे के दौरान संत समाज और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अडानी को लाइसेंस देना दोहरा मापदंड: समिति

निजी डेटा सेंटर को छूट देने की कोशिश पर रोक की मांग लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अडानी को लाइसेंस देना दोहरा मापदंड: समिति

पुलिस ने किया लूट की घटना का खुलासा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार

गोसाईगंज लखनऊ। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी की सर्विलांस सेल और थाना गोसाईगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने 8 दिन पहले हुई...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस ने किया लूट की घटना का खुलासा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार

ट्रेन की टक्कर लगने से मजदूर की मौत 

गोसाईगंज लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के चौधरी खेड़ा गांव में बुधवार की रात पैदल रेलवे लाइन पार करते समय...
उत्तर प्रदेश 
ट्रेन की टक्कर लगने से मजदूर की मौत 

जेन अल्फ़ा का प्रदर्शन,जाम में फंसे समाज कल्याण मंत्री कार से उतरे

शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर, मंत्री ने कहा मामले को होगा निस्तारण 