जेन अल्फ़ा का प्रदर्शन,जाम में फंसे समाज कल्याण मंत्री कार से उतरे

-पारा इलाके के जवाहर नवोदय विद्यालय का मामला

Published By Satya Prakash Bharti
On
Satya Prakash Bharti Picture

शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर, मंत्री ने कहा मामले को होगा निस्तारण 

 

लखनऊ। शुक्रवार पारा इलाके में जेन अल्फा स्टूडेंट्स ने आगरा एक्सप्रेसवे से लिंक रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री असीम अरुण भी जाम में फंस गए। वह गाड़ी से उतरकर छात्रों से मिले। बातचीत करके उन्हें समझाया और स्कूल वापस ले गए। 

सदस्य, राज्य महिला आयोग के नेतृत्व में "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम के अन्तर्गत निकाली गई तिरंगा यात्रा ये खबर भी पढ़े : सदस्य, राज्य महिला आयोग के नेतृत्व में "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम के अन्तर्गत निकाली गई तिरंगा यात्रा

जानकारी के मुताबिक सड़क पर जाम लगाने वाले छात्र मोहान रोड पर बने सर्वोदय विद्यालय के थे। जो समाज कल्याण विभाग से ही संचालित होता है। छात्र नारेबाजी करते हुए विद्यालय में टीचरों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे थे। छात्रों के प्रदर्शन से करीब 1 घंटे तक सड़क के दोनों ओर जाम लगा रहा। छात्र जहां प्रदर्शन कर रहे थे, आगरा एक्सप्रेसवे यहां से केवल 1 किमी दूर है।

मोहान रोड स्थित सर्वोदय विद्यालय में इस समय करीब 450 छात्र पढ़ रहे हैं। यहां पर बच्चों के रहने-खाने और पढ़ाई की सुविधा पूरी तरह फ्री रहती है। छात्रों ने आरोप लगाया कि उनके विद्यालय में पर्याप्त टीचर नहीं हैं। टीचरों की कमी के कारण सभी कक्षाओं की पढ़ाई समय पर पूरी नहीं हो पा रही है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय में जल्द से जल्द टीचरों की भर्ती की जाए ताकि उनकी पढ़ाई सही से चल सके। जाम की सूचना मिलते ही पारा पुलिस मौके पर पहुंची। प्रदर्शनकारी छात्रों को समझाकर किसी तरह जाम खुलवाया गया।

पुलिस को इस दौरान करीब 1 घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। छात्रों के सड़क पर आने के करीब 1 घंटे बाद 1:20 बजे सड़क को खाली कराया जा सका। छात्रों को विद्यालय प्रशासन की मदद से विद्यालय के अंदर ले जाया गया। वहां पर समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री असीम अरुण भी पहुंच गए। उनके सामने हॉल में प्रिंसिपल विनोद कुमार ने छात्रों से बात की। उन्होंने कहा कि आपने अपनी बात रखी, यह अच्छी बात है लेकिन इस तरह से रखी, यह अच्छा नहीं कहा जा सकता।

विद्यालय के ऑडिटोरियम में सैकड़ों छात्रों ने राज्यमंत्री असीम अरुण से विद्यालय में खेलकूद के सामान की कमी, खराब बिजली व्यवस्था, लाइब्रेरी का इस्तेमाल नहीं कर पाने, साफ-सफाई सहित अन्य समस्याएं बताईं। नीट और जेईई की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में केमिस्ट्री के अध्यापक की कमी बताई। इस पर असीम अरुण ने छात्रों को सब ठीक कराने का भरोसा दिया। मंत्री असीम अरुण ने छात्रों से बात की।

उन्होंने कहा कि आपकी बात सुनकर यहां नहीं आया, मैं तो कन्नौज जा रहा था। देखा कि जाम लगा है। तब पता चला कि आप लोगों ने जाम लगाया है तो देखकर बुरा लगा। खैर, मैंने आप लोगों से बात की तो आप अंदर आ गए। यह अच्छा रहा। मंत्री ने कहा है कि समाज कल्याण विभाग की ओर से लखनऊ में 2 सर्वोदय विद्यालय संचालित हैं। शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए पिछले साल अतिथि वक्ताओं की व्यवस्था की गई थी। किसी कारण से हाईकोर्ट से इसमें रोक लग गई। इस मामले में 17 अगस्त की तारीख लगी है। बच्चों की समस्या, हमारी समस्या है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Satya Prakash Bharti Picture

पिछले छह वर्षों से क्राइम रिपोर्टिंग में सक्रिय सत्य प्रकाश भारती अपराध से जुड़े मामलों पर गहरी पकड़ रखते हैं। तथ्यपरक रिपोर्टिंग और संतुलित प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की पहचान है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू के न्यूरो सर्जरी विभाग की ट्रामा सेंटर में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं को ध्यान...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

— कई जगहों पर इलाज कराने के बाद भी नहीं मिला आराम,केजीएमयू में हुआ उपचार
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

मुख्य सचिव से मिले प्रशिक्षु अधिकारी

लखनऊ। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल से शुक्रवार को  इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस एवं  रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स सर्विस ( के प्रशिक्षु...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्य सचिव से मिले प्रशिक्षु अधिकारी

गांव-गांव पहुंचेगी मोबाइल हेल्थ यूनिट

— डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ
उत्तर प्रदेश 
गांव-गांव पहुंचेगी मोबाइल हेल्थ यूनिट

संविदा कर्मचारी संघ ने की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन  

लखनऊ। पावर कार्पोरेशन के अन्तर्गत आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य कर रहे कर्मचारियों का 107 दिनों में 82 दुर्घटनाएं हुई,...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मचारी संघ ने की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन  

उत्तर प्रदेश

केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू के न्यूरो सर्जरी विभाग की ट्रामा सेंटर में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं को ध्यान...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

— कई जगहों पर इलाज कराने के बाद भी नहीं मिला आराम,केजीएमयू में हुआ उपचार
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

मुख्य सचिव से मिले प्रशिक्षु अधिकारी

लखनऊ। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल से शुक्रवार को  इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस एवं  रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स सर्विस ( के प्रशिक्षु...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्य सचिव से मिले प्रशिक्षु अधिकारी

गांव-गांव पहुंचेगी मोबाइल हेल्थ यूनिट

— डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ
उत्तर प्रदेश 
गांव-गांव पहुंचेगी मोबाइल हेल्थ यूनिट