केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

केजीएमयू : कुलपति डॉ सोनिया नित्यानंद ने उत्कृष्ट अवार्ड के लिए  शुभकामनाएं दी    

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

न्यूरो ट्रामा सोसाइटी ऑफ इंडिया के वार्षिक सम्मेलन में केजीएमयू के डॉक्टर नेशनल अवार्ड सम्मानित

WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.30.00 PM

देश भर के सात विभिन्न मेडिकल सेंटर ने इस इंस्टीट्यूशनल अवार्ड के लिए किया था अप्लाई 

ये खबर भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 05 किमी0 बालक/बालिका वर्ग क्रास कन्ट्री रेस का होगा आयोजन

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू के न्यूरो सर्जरी विभाग की ट्रामा सेंटर में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए न्यूरो ट्रामा सोसाइटी ऑफ इंडिया ने हैदराबाद में हुई अपनी वार्षिक मीटिंग में वर्ष 2026 का इंस्टीट्यूशनल नेशनल अवार्ड प्रदान किया है। देश भर के सात विभिन्न मेडिकल सेंटर ने इस इंस्टीट्यूशनल अवार्ड के लिए अप्लाई किया था। जिसके के लिए अवार्ड की चयन समिति ने सभी मेडिकल सेंटर के रिप्रेजेंटेटिव से साक्षात्कार किया और प्रेजेंटेशन लिया। इस अवार्ड ने न्यूरो सर्जरी विभाग और केजीएमयू को नेशनल लेवल पर मान्यता दिलवाई है।

न्यूरो सर्जरी विभाग में ट्रामा सेंटर में कुल 55 बिस्तरों का वार्ड है, दो ऑपरेशन थिएटर है और न्यूरो इंटेंसिव केयर यूनिट के भी बेड्स है। साथ में ट्रामा सेंटर की अन्य सुविधाएं जैसे क्रिटिकल केयर मेडिसिन और ट्रॉमा वेंटीलेटर यूनिट में उपलब्ध आईसीयू की सुविधा भी न्यूरो सर्जरी के मरीजों को उपलब्ध है। ऐसे रिकॉग्निशन को प्राप्त करने में पूरी न्यूरो ट्रामा टीम जिसमें सभी फैकल्टी मेंबर्स, रेजिडेंट्स, नर्सिंग ऑफिसर्स, टेक्नीशियन और न्यूरोसर्जरी के अन्य सपोर्ट स्टाफ का बहुत ही ज्यादा रोल है। न्यूरो ट्रामा सुविधाओं का उचित बनाने में न्यूरो सर्जरी विभाग को एनेस्थीसिया विभाग, रेडियोलॉजी विभाग, इमरजेंसी केयर विभाग एवं अन्य विभागों से सहयोग प्राप्त होता रहता है।

विभाग के सभी फैकल्टी सदस्य न्यूरो ट्रामा सुविधाओं को, उससे संबंधित एकेडमिक ट्रेनिंग को और एविडेंस बेस्ड ट्रीटमेंट प्रोटोकोल को अपनाने के लिए सदैव रहते हैं। यह अवार्ड न्यूरो ट्रामा केयर को उच्चीकृत करने में सम्मिलित सभी डॉक्टरों,नसों, एनेस्थीसिया टीम के सदस्यों, टेक्नीशियन और अन्य सपोर्ट स्टाफ की निरंतर मेहनत का परिणाम है। केजीएमयू की कुलपति डॉ सोनिया नित्यानंद ने इस उत्कृष्ट अवार्ड के लिए प्रसन्नता जाहिर करते हुए सभी को शुभकामनाएं प्रदान की है। 

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

फतेहपुर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्वलित कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।...
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

-दो सप्ताह बाद बच्चो का शुल्क 25 और वयस्कों का 50 -एलडीए करेगा संग्रहालय का संचालन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की सख्ती, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य-पेय पदार्थ उपलब्ध कराने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट...
मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की सख्ती, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

न्यूरो ट्रामा सोसाइटी ऑफ इंडिया के वार्षिक सम्मेलन में केजीएमयू के डॉक्टर नेशनल अवार्ड सम्मानित
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

— कई जगहों पर इलाज कराने के बाद भी नहीं मिला आराम,केजीएमयू में हुआ उपचार
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

उत्तर प्रदेश

सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

-दो सप्ताह बाद बच्चो का शुल्क 25 और वयस्कों का 50 -एलडीए करेगा संग्रहालय का संचालन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

न्यूरो ट्रामा सोसाइटी ऑफ इंडिया के वार्षिक सम्मेलन में केजीएमयू के डॉक्टर नेशनल अवार्ड सम्मानित
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

— कई जगहों पर इलाज कराने के बाद भी नहीं मिला आराम,केजीएमयू में हुआ उपचार
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

मुख्य सचिव से मिले प्रशिक्षु अधिकारी

लखनऊ। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल से शुक्रवार को  इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस एवं  रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स सर्विस ( के प्रशिक्षु...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्य सचिव से मिले प्रशिक्षु अधिकारी