मौसम 13 अगस्त: 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली। मौसम 13 अगस्त 2026: देश में मानसून के खतरनाक प्रहार के बीच मौसम विभाग ने मुश्किल बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 13 अगस्त को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 16 राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलने की भी संभावना है। वहीं, कुछ राज्यों में ओले भी गिर सकते हैं। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की चेतावनी है, इसलिए यात्रा करने से पहले मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। इसके अलावा घने जंगल वाले इलाकों से यात्रा करने से बचें क्योंकि तेज आंधी के चलते बड़े-बड़े वृक्ष टूटकर सड़क पर गिर सकते हैं।
वहीं, पूर्वी राज्यों में बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकते हैं। किसानों र मछुआरों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। इस बीच पश्चिमी राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी है। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उत्तरी मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में बना कम दबाव से भारी बारिश की संभावना है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं देश के अन्य राज्यों में कल यानी 13 अगस्त को मौसम का हाल कैसा रहेगा।
देश के 16 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक देश के 16 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी कहर बरपा सकती है। इस बारिश के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।
दिल्ली NCR
दिल्ली (13 अगस्त- बारिश-आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 13 अगस्त को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 13 अगस्त को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश (13 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, कानपुर, झांसी, बहराइच, गोंडा, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, गोरखपुर, महाराजगंज, संतकबीरनगर, मिर्जापुर, सोनभद्र और मऊ में भारी बारिश और आंधी के चेतावनी है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 13 अगस्त को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
बिहार
बिहार (13 अगस्त भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): गया, जहानाबाद, पटना, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया और मुंगेर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, पटना में कल यानी 13 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
झारखंड
झारखंड (13 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की प्रबल संभावना): साहेबगंज, दुमका, जामताड़ा, जमशेदपुर, सरायकेला, दुमका, खूंटी, गुमला, रांची, पलामू, रामगढ़ और चतरा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, रांची में कल यानी 13 अगस्त को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
उत्तराखंड
उत्तराखंड (13-14 अगस्त-तेज बारिश-आंधी का अलर्ट): बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल और ऋषिकेश में भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी है। वहीं, इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, देहरादून में कल यानी 13 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
हिमाचल
हिमाचल (13 अगस्त-बारिश-तूफान की चेतावनी): कुल्लू, मंडी, चंबा, सोलन, कांगड़ा, बिलासपुर, सिरमौर, किन्नौर, लाहौल स्पीति और ऊना में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलेगी। वहीं, मनाली में कल यानी 13 अगस्त को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर (13-14 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की संभावना): डोडा, राजौरी, पुंछ, बारामूला, डोडा, कठुआ, अनंतनाग, सांबा और किश्तवाड़ में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 13 अगस्त को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल(13 अगस्त-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): दुर्गापुर, हावड़ा, कोलकाता, मालदा, हुगली, दार्जिलिंग, नादिया, नॉर्थ 24 परगना, जलपाईगुड़ी और मुर्शिदाबाद में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, कोलकाता में कल यानी 13 अगस्त को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जाएगा।
पंजाब
पंजाब (13 अगस्त-भारी बारिश और तूफान की चेतावनी): पठानकोट, पटियाला, गुरदासपुर, चंडीगढ़, बरनावला, जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, मोगा और होशियारपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।
राजस्थान
राजस्थान (13 अगस्त-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): उदयपुर, पाली, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, भिलवाड़ा, बूंदी, चितौड़गढ़,बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, सिरोही, कोटा, बारां, पाली और टोंक में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, जयपुर में कल यानी 13 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश (13 अगस्त- बारिश-आंधी की चेतावनी): भोपाल, इंदौर, खांडवा, गुना, मुरैना, श्योपुर, झाबुआ, अलीराजपुर, देवास, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, शहडोल, सतना, उमरिया, सीधी, अनूपपुर और पन्ना में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, भोपाल में कल यानी 13 अगस्त को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियसल रहेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
