फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने का आरोपी गिरफ्तार

खुद को भूमि का मालिक बताकर फर्जी बैनामा तैयार करने का आरोप

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मास्टरबाग ऑटो सेल्स से वांछित अभियुक्त दबोचा गया

लखनऊ। थाना मड़ियांव पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर स्वयं को भूमि का मालिक बताकर जमीन बेचने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूमि पर अपना स्वामित्व दर्शाता था और उसे बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित करने का प्रयास करता था।

पुलिस के मुताबिक, 10 अक्टूबर 2024 को डाक पैड के माध्यम से आवेदक विमल चन्द्र जैन पुत्र स्वर्गीय हरक चन्द्र जैन, निवासी डालीगंज, थाना हसनगंज, लखनऊ की ओर से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था। इसमें आरोप लगाया गया था कि विपक्षीगण ने आवेदकगण की भूमि के संबंध में धोखाधड़ी एवं कूटरचना करते हुए फर्जी बैनामा तैयार किया और स्वयं को भूमि का वास्तविक मालिक बताते हुए उसे विक्रय करने का प्रयास किया।

तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली ये खबर भी पढ़े : तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

फर्जी बैनामा तैयार कर जमीन बेचने का आरोप

प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना मड़ियांव में मु0अ0सं0 624/2024 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत ज्ञान सिंह पुत्र स्वर्गीय गुरु प्रसाद आदि के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा एकत्र किए गए साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 61(2) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई।विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त महेन्द्र प्रताप की मामले में संलिप्तता प्रकाश में आई और वह मुकदमे में वांछित चल रहा था।

मास्टरबाग ऑटो सेल्स से गिरफ्तारी

थाना मड़ियांव पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त की तलाश में कार्रवाई करते हुए 11 अगस्त 2026 को शाम करीब 5 बजे उसे मास्टरबाग ऑटो सेल्स, मास्टरबाग से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तारी का कारण बताते हुए नियमानुसार हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

साथियों के साथ मिलकर करता था फर्जीवाड़ा

पुलिस के अनुसार पूछताछ एवं विवेचना में सामने आया कि अभियुक्त अपने साथियों के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आवेदकगण की भूमि को बेचने की योजना में शामिल था। फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से भूमि पर अपना अधिकार दर्शाकर उसे विक्रय कर आर्थिक लाभ अर्जित करना इस पूरे मामले में अपनाया गया तरीका बताया गया है।पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका और फर्जी दस्तावेज तैयार करने एवं भूमि के लेनदेन से संबंधित अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

महेन्द्र प्रताप, पुत्र सुखदेव, निवासी ग्राम कनकपुर, पोस्ट दहावा, थाना रामपुर कलां, जनपद सीतापुर, उम्र करीब 29 वर्ष। पुलिस के अनुसार अभियुक्त मास्टरबाग ऑटो सेल्स में कार्य करता है।
अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास के संबंध में थाना स्तर के साथ-साथ अन्य जनपदों से भी जानकारी एवं सत्यापन कराया जा रहा है।
पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले की विवेचना जारी है और प्रकरण में सामने आने वाले अन्य आरोपियों एवं तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

स्वतंत्रता दिवस पर जनभवन के आसपास बदलेगा यातायात, कई रास्तों पर डायवर्जन

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जनभवन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसे देखते हुए लखनऊ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर जनभवन के आसपास बदलेगा यातायात, कई रास्तों पर डायवर्जन

उत्तराखंड में फूलों की घाटी घूमने का सबसे अच्छा समय क्या है? 

फूलों की घाटी  : अगर आपको ऐसी जगहें पसंद हैं, जहां चारों तरफ खिले हुए रंग-बिरंगे फूल और खूबसूरत प्राकृतिक...
उत्तराखंड  विचार मित्र 
उत्तराखंड में फूलों की घाटी घूमने का सबसे अच्छा समय क्या है? 

साइलेंट किलर हैं हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज

हाई ब्लड  : भारत में साइलेंट डिजीज काफी तेजी से पनप रही हैं। इसमें हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज एक...
लाइफस्टाइल 
साइलेंट किलर हैं हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज

फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने का आरोपी गिरफ्तार

मास्टरबाग ऑटो सेल्स से वांछित अभियुक्त दबोचा गया
उत्तर प्रदेश 
फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने का आरोपी गिरफ्तार

सीबीएससी  कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम जारी

सीबीएससी  : सेंट्रल बोर्ड  ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने बुधवार को 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी...
शिक्षा-रोजगार 
सीबीएससी  कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम जारी

उत्तर प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस पर जनभवन के आसपास बदलेगा यातायात, कई रास्तों पर डायवर्जन

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जनभवन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसे देखते हुए लखनऊ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर जनभवन के आसपास बदलेगा यातायात, कई रास्तों पर डायवर्जन

फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने का आरोपी गिरफ्तार

मास्टरबाग ऑटो सेल्स से वांछित अभियुक्त दबोचा गया
उत्तर प्रदेश 
फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने 34 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा का किया खुलासा

ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म और टेलीग्राम के जरिए भेजते थे लिंक, ठगी की रकम को बैंक खातों से USDT में करते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस ने 34 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा का किया खुलासा

रहीमाबाद में पुलिस ने दो पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्वक कराया समाधान

दोनों दंपतियों ने साथ रहने की जताई सहमति
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रहीमाबाद में पुलिस ने दो पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्वक कराया समाधान