साइलेंट किलर हैं हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

हाई ब्लड  : भारत में साइलेंट डिजीज काफी तेजी से पनप रही हैं। इसमें हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज एक बड़ी महामारी का रूप ले रही हैं। ये लाइफस्टाइल डिजीज है जिनसे अचानक से कोई बड़ी परेशानी नहीं होती, लेकिन लंबे समय में ये शरीर को अंदर से खोखला बना देती हैं। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज को लेकर सबसे ज्यादा चिंता की बात ये है कि बड़ी संख्या में लोगों को इनका पता ही नहीं होता कि उन्हें ऐसी कोई बीमारी है। जबकि डॉक्टर योगेश छाबड़ा (नेफ्रोलॉजी यूनिट के प्रमुख और निदेशक, फोर्टिस अस्पताल, शालीमार बाग) के अनुसार भारत में लगभग 10 में से 8 लोग उच्च रक्तचाप, डायबिटीज या प्रीडायबिटिक हैं। कई लोग इससे अनजान रहते हैं कि उन्हें कोई बीमारी है क्योंकि इनके लक्षण काफी सामान्य होते हैं और हमेशा दिखाई नहीं देते।

ये बीमारियां धीरे-धीरे शरीर में पैदा होती हैं और इंसान के रोज के कामकाज और दिनचर्या पर तुरंत असर नहीं डालती हैं। इसलिए इनकी नियमित जांच कराना महत्वपूर्ण हो जाता है। खासकर उन लोगों के लिए जो अपनी उम्र, फेमिली हिस्ट्री, वजन या लाइफस्टाइल के कारण सबसे ज्यादा खतरे में हो सकते हैं।

विटामिन बी12 की लाल रक्त कोशिकाएं बनाने में अहम भूमिका  ये खबर भी पढ़े : विटामिन बी12 की लाल रक्त कोशिकाएं बनाने में अहम भूमिका 

अनहेल्दी लाइफस्टाइल है कारण
हाई बीपी और हाई शुगर दोनों की लाइफस्टाइल डिजीज हैं। जो लोग व्यायाम कम करते हैं, अनहेल्दी खान-पान की आदतें हैं, वजन ज्यादा है, लंबे समय तक तनाव में रहते हैं और भरपूर नींद नहीं लेते हैं उन्हें इसका खतरा ज्यादा होता है। अगर आप धूम्रपान करते हैं और शराब पीते हैं तो जोखिम कई गुना और बढ़ जाता है।

बीपी और शुगर बढ़ने से खतरा
लक्षण नजर न आने की वजह से हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज का बिना टेस्ट के पता लगाना मुश्किल होता है। भले ही शुरुआत में आपको स्वास्थ्य में कोई बदलाव न दिखे, लेकिन ये बीमारियां बाद में शरीर के महत्वपूर्ण अंगों और ब्लड वेसल्स को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं। इससे हार्ट, किडनी, दिमाग और आंखों पर असर पड़ता है। अगर इन दोनों बीमारियों का इलाज न किया जाए तो इससे दिल का दौरा, स्ट्रोक, किडनी की बीमारी और नजर कमजोर हो सकती है।

युवाओं में हाई बीपी और डायबिटीज
चिंता की बात ये है कि युवा वयस्कों तक अब ये बीमारी फैल रही है। जिसका बड़ा कारण आधुनिक वर्कलाइफ और लाइफस्टाइल को माना जा रहा है। समस्या और भी चिंताजनक हो जाती है क्योंकि जब तक कोई साफ लक्षण दिखाई नहीं देते, तब तक इन बीमारियों का पता नहीं चल पाता। इसलिए नियमित जांच कराना जरूरी है।

डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की जांच किसे करानी चाहिए?
जिन लोगों की उम्र 30 साल से ज्यादा है
जिनके परिवार में डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर का इतिहास है
जिनका वजन काफी बढ़ा हुआ है
जो लोग अनहेल्दी लाइफस्टाइल अपनाते हैं
डायबिटीज और बीपी से कैसे बचें
सबसे जरूरी है समय-समय पर अपनी जांच कराएं। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं, अच्छी बैलेंस डाइट लें, रोजाना कोई भी व्यायाम करें, वजन कम रखें और स्ट्रेस को मैनेज करके चलें।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

स्वतंत्रता दिवस पर जनभवन के आसपास बदलेगा यातायात, कई रास्तों पर डायवर्जन

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जनभवन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसे देखते हुए लखनऊ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर जनभवन के आसपास बदलेगा यातायात, कई रास्तों पर डायवर्जन

उत्तराखंड में फूलों की घाटी घूमने का सबसे अच्छा समय क्या है? 

फूलों की घाटी  : अगर आपको ऐसी जगहें पसंद हैं, जहां चारों तरफ खिले हुए रंग-बिरंगे फूल और खूबसूरत प्राकृतिक...
उत्तराखंड  विचार मित्र 
उत्तराखंड में फूलों की घाटी घूमने का सबसे अच्छा समय क्या है? 

साइलेंट किलर हैं हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज

हाई ब्लड  : भारत में साइलेंट डिजीज काफी तेजी से पनप रही हैं। इसमें हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज एक...
लाइफस्टाइल 
साइलेंट किलर हैं हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज

फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने का आरोपी गिरफ्तार

मास्टरबाग ऑटो सेल्स से वांछित अभियुक्त दबोचा गया
उत्तर प्रदेश 
फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने का आरोपी गिरफ्तार

सीबीएससी  कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम जारी

सीबीएससी  : सेंट्रल बोर्ड  ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने बुधवार को 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी...
शिक्षा-रोजगार 
सीबीएससी  कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम जारी

उत्तर प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस पर जनभवन के आसपास बदलेगा यातायात, कई रास्तों पर डायवर्जन

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जनभवन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसे देखते हुए लखनऊ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर जनभवन के आसपास बदलेगा यातायात, कई रास्तों पर डायवर्जन

फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने का आरोपी गिरफ्तार

मास्टरबाग ऑटो सेल्स से वांछित अभियुक्त दबोचा गया
उत्तर प्रदेश 
फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने 34 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा का किया खुलासा

ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म और टेलीग्राम के जरिए भेजते थे लिंक, ठगी की रकम को बैंक खातों से USDT में करते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस ने 34 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा का किया खुलासा

रहीमाबाद में पुलिस ने दो पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्वक कराया समाधान

दोनों दंपतियों ने साथ रहने की जताई सहमति
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रहीमाबाद में पुलिस ने दो पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्वक कराया समाधान