अम्बेडकरनगर में जिला आयुष समिति की बैठक, चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं हुई समीक्षा

डीएम ईशा प्रिया ने आयुष चिकित्सालयों में दवाओं की उपलब्धता, मरीजों को मिल रही सेवाओं और 50 शैयायुक्त एकीकृत आयुष चिकित्सालय के निर्माण की प्रगति पर दिए निर्देश

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अम्बेडकरनगर, ।जिलाधिकारी  ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला आयुष समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में आयुष विभाग द्वारा संचालित विभिन्न चिकित्सालयों की कार्यप्रगति एवं उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
        
  बैठक के दौरान निर्माणाधीन आयुष चिकित्सालय भवनों की प्रगति, अन्य प्रस्तावित चिकित्सालयों के लिए उपलब्ध भूमि की अद्यतन स्थिति तथा 50 शैयायुक्त एकीकृत आयुष चिकित्सालय की स्थापना एवं निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में आवश्यकतानुसार तेजी लाने तथा सभी कार्यों को निर्धारित मानकों एवं समयसीमा के अनुरूप पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
        
जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त आयुष चिकित्सालयों में औषधियों की उपलब्धता एवं आपूर्ति की स्थिति, उपचारित मरीजों की संख्या तथा मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि चिकित्सालयों में आवश्यक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित रखते हुए मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुगम उपचार उपलब्ध कराया जाए।
        
 बैठक में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में योग प्रशिक्षकों द्वारा कराए जा रहे योगाभ्यास की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि आयुष पद्धति के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली एवं निरोगी जीवन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं तथा योग एवं आयुष सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक सुचारू रूप से पहुंचाया जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयुष विभाग की योजनाओं एवं सेवाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करते हुए ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक भी इसका लाभ पहुंचाया जाए। 
         
 बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. रणजीत कुमार, जिला होम्योपैथिक अधिकारी सहित संबंधित विभागों के चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, योग प्रशिक्षक/प्रशिक्षिकाएं एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

स्वतंत्रता दिवस पर जनभवन के आसपास बदलेगा यातायात, कई रास्तों पर डायवर्जन

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जनभवन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसे देखते हुए लखनऊ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर जनभवन के आसपास बदलेगा यातायात, कई रास्तों पर डायवर्जन

उत्तराखंड में फूलों की घाटी घूमने का सबसे अच्छा समय क्या है? 

फूलों की घाटी  : अगर आपको ऐसी जगहें पसंद हैं, जहां चारों तरफ खिले हुए रंग-बिरंगे फूल और खूबसूरत प्राकृतिक...
उत्तराखंड  विचार मित्र 
उत्तराखंड में फूलों की घाटी घूमने का सबसे अच्छा समय क्या है? 

साइलेंट किलर हैं हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज

हाई ब्लड  : भारत में साइलेंट डिजीज काफी तेजी से पनप रही हैं। इसमें हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज एक...
लाइफस्टाइल 
साइलेंट किलर हैं हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज

फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने का आरोपी गिरफ्तार

मास्टरबाग ऑटो सेल्स से वांछित अभियुक्त दबोचा गया
उत्तर प्रदेश 
फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने का आरोपी गिरफ्तार

सीबीएससी  कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम जारी

सीबीएससी  : सेंट्रल बोर्ड  ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने बुधवार को 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी...
शिक्षा-रोजगार 
सीबीएससी  कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम जारी

उत्तर प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस पर जनभवन के आसपास बदलेगा यातायात, कई रास्तों पर डायवर्जन

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जनभवन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसे देखते हुए लखनऊ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर जनभवन के आसपास बदलेगा यातायात, कई रास्तों पर डायवर्जन

फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने का आरोपी गिरफ्तार

मास्टरबाग ऑटो सेल्स से वांछित अभियुक्त दबोचा गया
उत्तर प्रदेश 
फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने 34 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा का किया खुलासा

ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म और टेलीग्राम के जरिए भेजते थे लिंक, ठगी की रकम को बैंक खातों से USDT में करते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस ने 34 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा का किया खुलासा

रहीमाबाद में पुलिस ने दो पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्वक कराया समाधान

दोनों दंपतियों ने साथ रहने की जताई सहमति
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रहीमाबाद में पुलिस ने दो पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्वक कराया समाधान