तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG_20260813_000236कौशाम्बी। जिले के राजकीय महाविद्यालय सिराथू, कौशाम्बी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और नागरिक जागरूकता की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजय प्रसाद शर्मा के निर्देशन में आयोजित रैली में छात्र-छात्राओं के साथ प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने तिरंगे की गरिमा और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संदेश दिया।

रैली के बाद महाविद्यालय के स्मार्ट क्लास में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. संजय प्रसाद शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल भारत की पहचान नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता और वीर शहीदों के बलिदान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रध्वज की गरिमा और सम्मान की सदैव रक्षा करे।

जौनपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं चार लाख तिरंगे ये खबर भी पढ़े : जौनपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं चार लाख तिरंगे

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगे का सम्मान प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व के साथ-साथ जिम्मेदारी भी है। विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए समाज में राष्ट्रभक्ति, एकता और नागरिक जागरूकता का संदेश प्रसारित करना चाहिए।

महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने भी अपने विचार रखते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सही उपयोग, सम्मान एवं रख-रखाव के प्रति जागरूक किया। साथ ही सभी विद्यार्थियों को राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार ज्ञापन डॉ. उत्तम कुमार शुक्ल ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी के छात्र का वायुसेना में चयन, विद्यालय का बढ़ा गौरव

सूरज शर्मा की सफलता पर विद्यालय में खुशी का माहौल, ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी के छात्र का वायुसेना में चयन, विद्यालय का बढ़ा गौरव

तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

कौशाम्बी। जिले के राजकीय महाविद्यालय सिराथू, कौशाम्बी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और नागरिक जागरूकता की...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने...
उत्तर प्रदेश 
अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का ईडी दफ्तर घेराव

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विराेध में प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को प्रदर्शन करते हुए...
छत्तीसगढ़ 
रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का ईडी दफ्तर घेराव

औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

बरेली। ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को सुभाषनगर क्षेत्र स्थित बिलनकिट से जुड़े मेडिकल...
उत्तर प्रदेश 
औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

उत्तर प्रदेश

तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

कौशाम्बी। जिले के राजकीय महाविद्यालय सिराथू, कौशाम्बी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और नागरिक जागरूकता की...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने...
उत्तर प्रदेश 
अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

बरेली। ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को सुभाषनगर क्षेत्र स्थित बिलनकिट से जुड़े मेडिकल...
उत्तर प्रदेश 
औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुख्यमंत्री आवास पर बुधवार को पूर्व मंत्री मोहसिन रज़ा ने भेंट कर वक्फ बोर्डों में...
उत्तर प्रदेश 
मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच