जौनपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं चार लाख तिरंगे

हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी तेज

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

300 महिलाएं जुटीं; अब तक तीन लाख राष्ट्रीय ध्वज तैयार

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अभियान के लिए चार लाख राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने में जुटी हैं। इन्हें 13 अगस्त तक तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक करीब तीन लाख तिरंगे तैयार कर वितरित भी किए जा चुके हैं।

जिले के प्रत्येक ब्लॉक में पांच-पांच स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तिरंगा बनाने के कार्य में जुटी हैं। एनआरएलएम के तहत गठित 105 महिला स्वयं सहायता समूहों की करीब 300 महिलाएं इस काम को पूरा करने में लगी हैं। महिलाएं तिरंगे तैयार कर न केवल अभियान को गति दे रही हैं, बल्कि इसके माध्यम से रोजगार से भी जुड़ रही हैं।मंगलवार को अभियान की जानकारी देते हुए उपायुक्त स्वरोजगार जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को तिरंगा बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत वर्तमान में 19 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं।

डीएम ने कछला स्थित गौशाला का किया औचक निरीक्षण  ये खबर भी पढ़े : डीएम ने कछला स्थित गौशाला का किया औचक निरीक्षण

अभियान के तहत तैयार किए जा रहे सभी तिरंगे 15 अगस्त से पहले सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और आमजन तक पहुंचाने की योजना है। संबंधित विभाग स्वयं सहायता समूहों से झंडे खरीदकर गांवों में घर-घर तक पहुंचाएंगे, ताकि स्वतंत्रता दिवस पर अधिक से अधिक घरों पर तिरंगा फहराया जा सके। एनआरएलएम से जुड़ी महिलाएं तीन अलग-अलग आकार के तिरंगे तैयार कर रही हैं। इनकी कीमत 20 रुपये तक निर्धारित की गई है। झंडे बनाने में कॉटन और पॉलिस्टर के कपड़े का इस्तेमाल किया जा रहा है। अभियान से जुड़ी महिलाओं में भी तिरंगा तैयार करने को लेकर खासा उत्साह है। सरकार की महिलाओं को लेकर रोजगार योजना के तहत प्रत्येक महिला समूह को 40 हजार रुपए तक मिलेगा। जिससे उनके अंदर उत्साह की भावना जागृत होगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

शिवकुमार हत्याकांड में पुलिस नें कसा शिकंजा, आरोपियों पर लगेगा NSA

पुरानी रंजिश में हत्या के बाद एसएसपी डॉ. कौस्तुभ का कड़ा एक्शन, आठ आरोपी गिरफ्तार; सिकरीगंज थाना प्रभारी लाइन हाजिर*...
शिवकुमार हत्याकांड में पुलिस नें कसा शिकंजा, आरोपियों पर लगेगा NSA

वाराणसी एयरपोर्ट पर दो घंटे बंद रही विमानों की लैंडिंग, मरम्मत के बाद रनवे खुला

कई फ्लाइट अयोध्या-लखनऊ डायवर्ट; एक उड़ान रद्द
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी एयरपोर्ट पर दो घंटे बंद रही विमानों की लैंडिंग, मरम्मत के बाद रनवे खुला

मौसम अलर्ट! देश के कई हिस्सों में 5-6 दिन भारी बारिश का अनुमान

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देशभर के अलग-अलग क्षेत्रों में अगले 5-6 दिनों के दौरान तेज हवाओं...
राष्ट्रीय 
मौसम अलर्ट! देश के कई हिस्सों में 5-6 दिन भारी बारिश का अनुमान

उत्तर प्रदेश

वाराणसी एयरपोर्ट पर दो घंटे बंद रही विमानों की लैंडिंग, मरम्मत के बाद रनवे खुला

कई फ्लाइट अयोध्या-लखनऊ डायवर्ट; एक उड़ान रद्द
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी एयरपोर्ट पर दो घंटे बंद रही विमानों की लैंडिंग, मरम्मत के बाद रनवे खुला

कांवड़ यात्रा पर गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत

कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की कांवड़ यात्रा के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा पर गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत