बेहजम में मंडल अध्यक्ष छोटू शुक्ला ने निकली भव्य तिरंगा यात्रा

गूंजे भारत माता के जयकारे.दोनों हाथ-पैरों से दिव्यांग आजाद गाजी बने तिरंगा यात्रा के आकर्षण का केंद्र

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

प्रदीप मिश्रा

बेहजम खीरी,11 अगस्त (तरुणमित्र)। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व मंगलवार को कस्ता विधानसभा के बेहजम मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय शुक्ला (केके) छोटू भैया के तत्वावधान में आयोजित यह यात्रा बेहजम स्थित गौरी शंकर मंदिर से शुरू होकर करीब चार किलोमीटर दूर लखनापुर स्थित बालाजी मंदिर तक पहुंची।

तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं, छात्रों, युवाओं, महिलाओं, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।यात्रा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा, मंडल प्रभारी रामनरेश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष राकेश गिरि, योगेश कुमार शुक्ला, मंडल महामंत्री अभिषेक पाण्डेय, राकेश वर्मा, मंडल मंत्री गौरव दीक्षित, रामपाल मौर्य, कोषाध्यक्ष रोशन लाल यादव, आईटी विभाग से अजीत प्रताप सिंह, सुरजीत शर्मा, अतुल शुक्ला, मयंकेश्वर दत्त सिंह सहित सभी शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गोमतीनगर थाने की बैरक में आरक्षी का शव फंदे से लटका मिला, अस्पताल में मृत घोषित ये खबर भी पढ़े : गोमतीनगर थाने की बैरक में आरक्षी का शव फंदे से लटका मिला, अस्पताल में मृत घोषित

दिव्यांग आजाद गाजी ने बढ़ाया हौसला

तिरंगा यात्रा का सबसे भावुक और प्रेरणादायक दृश्य उस समय देखने को मिला, जब दोनों हाथों और पैरों से दिव्यांग आजाद गाजी उर्फ अज्जा तिरंगा लेकर यात्रा में सबसे आगे चलते नजर आए। शारीरिक चुनौतियों के बावजूद देश के प्रति उनका जज्बा और भारत माता के प्रति सम्मान देखते ही बन रहा था। तिरंगा लेकर आगे बढ़ते आजाद गाजी ने यात्रा में शामिल लोगों में भी उत्साह और देशभक्ति का संचार किया। उनका जज्बा सभी के लिए प्रेरणा का केंद्र बना रहा।
राष्ट्रप्रेम और एकता का दिया संदेश भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान तथा करोड़ों देशवासियों की एकता और गौरव का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से नई पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ जैसे अभियानों से देशभर में राष्ट्रभक्ति की भावना और मजबूत हुई है।

मंडल अध्यक्ष अजय शुक्ला (केके) छोटू ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत होती है और लोगों को देश की एकता एवं अखंडता के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा मिलती है।

सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा पुलिस प्रशासन

तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेहजम पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। पुलिस चौकी प्रभारी संदीप यादव अपने पुलिस बल के साथ पूरी यात्रा में मौजूद रहे और यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को संभालते हुए नजर आए। पुलिस टीम ने यात्रा के दौरान मार्ग पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार मशक्कत की, जिससे तिरंगा यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई,यात्रा के समापन पर सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने तथा देशहित में सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। भव्य तिरंगा यात्रा ने पूरे क्षेत्र में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

रिजिजू बोले- सरकार चर्चा को तैयार, विपक्ष नहीं चलने दे रहा सदन

विपक्ष ने भी सरकार को घेरा नई दिल्ली। संसद में छात्रों के प्रदर्शन और उनके खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई के...
राष्ट्रीय 
रिजिजू बोले- सरकार चर्चा को तैयार, विपक्ष नहीं चलने दे रहा सदन

सीएम रेखा गुप्ता ने चार पर्यटन सर्किट्स का किया शुभारंभ

चार सर्किट्स में समाया दिल्ली का धार्मिक और सांस्कृतिक रंग नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को अक्षरधाम मंदिर...
राष्ट्रीय 
सीएम रेखा गुप्ता ने चार पर्यटन सर्किट्स का किया शुभारंभ

बज्मे सुखन के तरही मुशायरे में शायरों ने बांधा समां

बदायूं। बज्मे सुखन के मोहल्ला सोथा कार्यालय पर मासिक तरही मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुमार आशीष...
उत्तर प्रदेश 
बज्मे सुखन के तरही मुशायरे में शायरों ने बांधा समां

हज-2027 के प्रशिक्षक हेतु 23 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बदायूं। प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई द्वारा हज-2027 के...
उत्तर प्रदेश 
हज-2027 के प्रशिक्षक हेतु 23 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

सोत नदी के पुनरुद्धार की कार्ययोजना 3 दिन में होगी तैयार

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं...

11 से 25 अगस्त तक चलेगा मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान

बदायूं। बच्चों की सुरक्षित यात्रा एवं विद्यालयी वाहनों में सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार...
उत्तर प्रदेश 
11 से 25 अगस्त तक चलेगा मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान