पलामू के चियांकी एयरपोर्ट के विकास का मुद्दा लोकसभा में गूंजा

नियमित उड़ान सेवा शुरू करने की मांग

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • 50 लाख से अधिक आबादी दूर के एयरपोर्ट पर निर्भर, चियांकी उड़ान से मिलेगी राहत

पलामू। पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित चियांकी हवाई अड्डे के विकास और वहां से जल्द नियमित वाणिज्यिक उड़ान सेवा शुरू करने का मुद्दा मंगलवार को लोकसभा में उठा। पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने सदन में मामले को उठाते हुए केंद्र सरकार से हवाई अड्डे के लंबित विकास कार्यों को मिशन मोड में पूरा कराने और शीघ्र नियमित उड़ान सेवा शुरू करने की मांग की।

सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार ने क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संशोधित उड़ान योजना के तहत देशभर में नए और अनुपयोगी हवाई अड्डों के विकास का निर्णय लिया है। चियांकी हवाई अड्डे को भी इस योजना के तहत विकसित करने के लिए चयनित किया गया है, लेकिन इसके बावजूद अब तक यहां से नियमित वाणिज्यिक उड़ान सेवा शुरू नहीं हो सकी है।

झारखंड की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में भाजपा सांसदों का संसद परिसर में मौन उपवास ये खबर भी पढ़े : झारखंड की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में भाजपा सांसदों का संसद परिसर में मौन उपवास

उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल के पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों की 50 लाख से अधिक आबादी को हवाई यात्रा के लिए रांची, गयाजी, वाराणसी सहित अन्य दूरस्थ हवाई अड्डों पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे आम यात्रियों के साथ मरीजों, व्यापारियों, उद्योगपतियों और सरकारी अधिकारियों को समय और आर्थिक दोनों स्तर पर परेशानी होती है।

विष्णु दयाल राम ने कहा कि चियांकी हवाई अड्डे से नियमित उड़ान सेवा शुरू होने से क्षेत्र के पर्यटन को नई गति मिल सकती है। इससे पलामू टाइगर रिजर्व, बेतला राष्ट्रीय उद्यान, पलामू किला और नेतरहाट सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी। बेहतर हवाई संपर्क से कृषि, तसर, लाख, वनोपज और लघु उद्योगों को व्यापक बाजार तक पहुंच बनाने में मदद भी मिलेगी। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, निवेश आकर्षित करने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने में भी हवाई संपर्क की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

सांसद ने आपदा प्रबंधन, एयर एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए भी चियांकी हवाई अड्डे को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से हवाई अड्डे के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का अनुरोध किया। साथ ही रनवे विस्तार, टर्मिनल भवन, एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर, सुरक्षा अवसंरचना और अग्निशमन सुविधाओं से जुड़े लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की।

सांसद ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, झारखंड सरकार और अन्य संबंधित एजेंसियों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने तथा लंबित स्वीकृतियों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने का भी आग्रह किया। विष्णु दयाल राम ने परियोजना की प्रगति की नियमित मासिक समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय निगरानी समिति गठित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्य पूरे कर चियांकी हवाई अड्डे को नियमित वाणिज्यिक उड़ानों के लिए तैयार किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि चियांकी हवाई अड्डा केवल पलामू संसदीय क्षेत्र के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर-पश्चिमी झारखंड के सामाजिक, आर्थिक, औद्योगिक और पर्यटन विकास के लिए महत्वपूर्ण परियोजना है। लिहाजा, उन्होंने केंद्र सरकार से इस दिशा में त्वरित और ठोस कार्रवाई करने की मांग की।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

तालाब में हाथ-पैर धोने गए युवक की डूबकर मौत,3 घंटे बाद मिला शव

मोहनलालगंज, लखनऊ । मोहनलालगंज के मऊ गांव में मंगलवार दोपहर खेत से लौटकर तालाब में हाथ-पैर धोने गए युवक की...
उत्तर प्रदेश 
तालाब में हाथ-पैर धोने गए युवक की डूबकर मौत,3 घंटे बाद मिला शव

हिरासत में मौत पर गुरसराय थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में थाना गुरसराय क्षेत्र में छेड़खानी के आरोप में हिरासत में लिए गए एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हिरासत में मौत पर गुरसराय थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

शराब घोटाले मामले में रामगोपाल अग्रवाल अब ED की हिरासत में

रायपुर की विशेष अदालत में पेश रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कथित 3200 करोड़ के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग...
छत्तीसगढ़ 
शराब घोटाले मामले में रामगोपाल अग्रवाल अब ED की हिरासत में

रिजिजू बोले- सरकार चर्चा को तैयार, विपक्ष नहीं चलने दे रहा सदन

विपक्ष ने भी सरकार को घेरा नई दिल्ली। संसद में छात्रों के प्रदर्शन और उनके खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई के...
राष्ट्रीय 
रिजिजू बोले- सरकार चर्चा को तैयार, विपक्ष नहीं चलने दे रहा सदन

सीएम रेखा गुप्ता ने चार पर्यटन सर्किट्स का किया शुभारंभ

चार सर्किट्स में समाया दिल्ली का धार्मिक और सांस्कृतिक रंग नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को अक्षरधाम मंदिर...
राष्ट्रीय 
सीएम रेखा गुप्ता ने चार पर्यटन सर्किट्स का किया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश

तालाब में हाथ-पैर धोने गए युवक की डूबकर मौत,3 घंटे बाद मिला शव

मोहनलालगंज, लखनऊ । मोहनलालगंज के मऊ गांव में मंगलवार दोपहर खेत से लौटकर तालाब में हाथ-पैर धोने गए युवक की...
उत्तर प्रदेश 
तालाब में हाथ-पैर धोने गए युवक की डूबकर मौत,3 घंटे बाद मिला शव

हिरासत में मौत पर गुरसराय थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में थाना गुरसराय क्षेत्र में छेड़खानी के आरोप में हिरासत में लिए गए एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हिरासत में मौत पर गुरसराय थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

बज्मे सुखन के तरही मुशायरे में शायरों ने बांधा समां

बदायूं। बज्मे सुखन के मोहल्ला सोथा कार्यालय पर मासिक तरही मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुमार आशीष...
उत्तर प्रदेश 
बज्मे सुखन के तरही मुशायरे में शायरों ने बांधा समां

हज-2027 के प्रशिक्षक हेतु 23 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बदायूं। प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई द्वारा हज-2027 के...
उत्तर प्रदेश 
हज-2027 के प्रशिक्षक हेतु 23 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन