झारखंड की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में भाजपा सांसदों का संसद परिसर में मौन उपवास

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

रांची। झारखंड की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड के सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में सांसदों ने मौन उपवास रखकर भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

संसद परिसर में प्रदर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा झारखंड के छात्रों और युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल, उत्पाद सिपाही सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि पार्टी युवाओं की न्याय की लड़ाई को हर स्तर पर समर्थन देगी।

संसद गतिरोध खत्म होने के संकेत, छात्र आंदोलन के बीच परीक्षा सुधारों पर होगी बहस ये खबर भी पढ़े : संसद गतिरोध खत्म होने के संकेत, छात्र आंदोलन के बीच परीक्षा सुधारों पर होगी बहस

साहू ने बताया कि छात्र आंदोलन के समर्थन में एक अगस्त को झारखंड के सभी 24 जिलों में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा 31 जुलाई की शाम राज्य के सभी जिलों में मशाल जुलूस निकालने का भी निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि आंदोलनरत छात्रों को यह महसूस हो कि वे अपनी लड़ाई में अकेले नहीं हैं और उनकी आवाज को राजनीतिक तथा सामाजिक समर्थन प्राप्त है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पिछले छह वर्षों के दौरान राज्य में कांग्रेस समर्थित सरकार के कार्यकाल में जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल, उत्पाद सिपाही सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में लगातार अनियमितताओं और प्रश्नपत्र लीक के मामले सामने आए हैं। उन्होंने दावा किया कि 14वीं जेपीएससी परीक्षा में भी गंभीर गड़बड़ियां हुई हैं, लेकिन राज्य सरकार ने अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की है।

उन्होंने कांग्रेस पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर युवाओं के अधिकारों की बात करती है, लेकिन झारखंड में भर्ती परीक्षाओं से जुड़े कथित घोटालों पर मौन है। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस का विरोधाभासी रुख उजागर होता है।

साहू ने कहा कि पिछले कई दिनों से छात्र अपने अधिकारों की मांग को लेकर सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। भारी बारिश और सीमित संसाधनों के बावजूद वे लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन ने उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में गंभीर पहल नहीं की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगों पर सरकार को संवेदनशीलता के साथ विचार करना चाहिए।

धरना और मौन उपवास कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के अलावा सांसद बीडी राम, विद्युत वरण महतो, डॉ. प्रदीप वर्मा, ढुल्लू महतो, मनीष जायसवाल और कालीचरण सिंह भी शामिल हुए।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

उड़ीसा से चंदौली जा रहा तीस लाख का गांजा वाराणसी में जब्त, दो गिरफ्तार

वाराणसी। वाराणसी के लहरतारा क्षेत्र में उड़ीसा से चंदौली जा रहे एक मालवाहक वाहन सहित दो लोगों को सिगरा थाना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 उड़ीसा से चंदौली जा रहा तीस लाख का गांजा वाराणसी में जब्त, दो गिरफ्तार

रायबरेली में मिली दो हजार साल पुरानी सुरंग, प्रशासन की निगरानी में जांच

रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के ओई गांव में मिली प्राचीन सुरंग को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।...
उत्तर प्रदेश 
रायबरेली में मिली दो हजार साल पुरानी सुरंग, प्रशासन की निगरानी में जांच

पारिवारिक विवाद से तंग आकर थाना में तैनात सिपाही ने विषाक्त पदार्थ खाया

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बरसठी थाने में तैनात एक सिपाही ने शुक्रवार को पारिवारिक विवाद के बाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पारिवारिक विवाद से तंग आकर थाना में तैनात सिपाही ने विषाक्त पदार्थ खाया

लबकनी गांव में आंबेडकर प्रतिमा स्थापना को लेकर बवाल, पांच कर्मचारी निलंबित

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में गाैरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित लबकनी गांव में सरकारी खलिहान की भूमि पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लबकनी गांव में आंबेडकर प्रतिमा स्थापना को लेकर बवाल, पांच कर्मचारी निलंबित

किसानों के मेधावी बच्चों को बड़ी सौगात, कृषक छात्रवृत्ति योजना का दायरा होगा बढ़ा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के मेधावी बच्चों (पाल्यों) के लिए संचालित मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का दायरा बढ़ाने...