पारिवारिक विवाद से तंग आकर थाना में तैनात सिपाही ने विषाक्त पदार्थ खाया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बरसठी थाने में तैनात एक सिपाही ने शुक्रवार को पारिवारिक विवाद के बाद विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। साथी पुलिसकर्मियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। परिजन वाराणसी न ले जाकर जनपद के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज करवा रहे हैं।

मिर्जापुर निवासी सिपाही विवेक गौड़ पिछले दो वर्षों से बरसठी थाना में मुंशी के पद पर तैनात हैं। साथियाें का कहना है कि शुक्रवार विवेक अपने परिजनों से वीडियो कॉल पर बातचीत कर रहा था।कुछ देर बाद उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। साथ में मौजूद एक अन्य सिपाही ने उन्हें रोकने का प्रयास किया और अधिकांश पदार्थ गिरा दिया, लेकिन बताया जा रहा है कि विवेक गौड़ ने बचा हुआ कुछ हिस्सा पी लिया।

गुरु-शिष्य परंपरा ज्ञान और संस्कारों की आधारशिला है : प्रो. डी.सी. श्रीवास्तव ये खबर भी पढ़े : गुरु-शिष्य परंपरा ज्ञान और संस्कारों की आधारशिला है : प्रो. डी.सी. श्रीवास्तव

घटना की जानकारी मिलते ही थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अशोक यादव ने बताया कि सिपाही को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। हालत ठीक नहीं है। घटना से पहले सिपाही ने अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर एक भावनात्मक संदेश साझा किया था, जिसमें लिखा था कि "इस जीवन में कोई नहीं अपना, सब मतलब के हैं।" पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल सिपाही का जौनपुर के निजी नर्सिंग होम में उपचार चल रहा है।

क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी ने बताया कि पत्नी से विवाद के कारण सिपाही ने विषाक्त पदार्थ का सेवन करने की बात सामने आ रही है। सिपाही का निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं मिली है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बीमित वाहनों के दावों के निस्तारण में व्याप्त अनियमितताओं एवं अनावश्यक बाधाओं को तत्काल प्रभाव से दूर करने की मांग 

गोरखपुर,आज दि न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड गोरखपुर के अभिकर्तागण शाखा प्रबंधक को एक पत्रक सौपा,जिसमे बताया गया हैं कि...
बीमित वाहनों के दावों के निस्तारण में व्याप्त अनियमितताओं एवं अनावश्यक बाधाओं को तत्काल प्रभाव से दूर करने की मांग 

भारतीय बाजार में तीन नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों की एंट्री, शुरुआती कीमत 1.23 लाख रुपये

इच्छुक ग्राहक टोकन अमाउंट देकर इन बाइक्स की कर सकते प्री-बुकिंग गुजरात की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्टअप अवोर (Avore) ने भारतीय...
टेक-मित्र 
भारतीय बाजार में तीन नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों की एंट्री, शुरुआती कीमत 1.23 लाख रुपये

डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर परखी व्यवस्थाएं

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ संयुक्त रूप से कांवड़ यात्रा के लिए की...
उत्तर प्रदेश 
डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर परखी व्यवस्थाएं

वनप्लस का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ भारी डिस्काउंट

7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से लैस शुरुआती ऑफर के तहत 1,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट  वनप्लस ने भारतीय बाजार...
टेक-मित्र 
वनप्लस का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ भारी डिस्काउंट

बांदा में सपा नेता पर दिनदहाड़े हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बांदा। जनपद में शुक्रवार दोपहर सपा नेता शेखर शर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में शेखर शर्मा गंभीर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा में सपा नेता पर दिनदहाड़े हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश

डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर परखी व्यवस्थाएं

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ संयुक्त रूप से कांवड़ यात्रा के लिए की...
उत्तर प्रदेश 
डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर परखी व्यवस्थाएं

बांदा में सपा नेता पर दिनदहाड़े हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बांदा। जनपद में शुक्रवार दोपहर सपा नेता शेखर शर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में शेखर शर्मा गंभीर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा में सपा नेता पर दिनदहाड़े हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

डिजिटल पुलिसिंग में अम्बेडकरनगर नंबर-1, CCTNS रैंकिंग में प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान

अम्बेडकरनगर । पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा सीसीटीएनएस (Crime and Criminal Tracking Network...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डिजिटल पुलिसिंग में अम्बेडकरनगर नंबर-1, CCTNS रैंकिंग में प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान