बीमित वाहनों के दावों के निस्तारण में व्याप्त अनियमितताओं एवं अनावश्यक बाधाओं को तत्काल प्रभाव से दूर करने की मांग 

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

गोरखपुर,आज दि न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड गोरखपुर के अभिकर्तागण शाखा प्रबंधक को एक पत्रक सौपा,जिसमे बताया गया हैं कि हम लोग कार्यालय में विधिवत पंजीकृत हैं तथा कंपनी के व्यवसाय को बढ़ाने एवं उसकी प्रतिष्ठा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं। हमारा सदैव यह प्रयास रहा है कि अधिक से अधिक ग्राहकों को कंपनी से जोड़कर उसके व्यवसाय में वृद्धि करें तथा बीमाधारकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराएं।

किन्तु अत्यंत खेद एवं निराशा के साथ आपको अवगत कराना पड़ रहा है कि बीमित वाहनों के दावों के निस्तारण की वर्तमान प्रक्रिया अत्यधिक जटिल, विलंबपूर्ण एवं असंतोषजनक हो गई है। परिणामस्वरूप न केवल अभिकर्ताओं को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि बीमाधारकों में भी कंपनी की कार्यप्रणाली के प्रति असंतोष उत्पन्न हो रहा है, जिससे कंपनी की छवि एवं व्यवसाय दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
यह विषय पूर्व में भी अनेक अवसरों पर आपके संज्ञान में लाया जा चुका है तथा क्षेत्रीय कार्यालय को भी इससे अवगत कराया गया है, किन्तु आज तक अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया है।
इस संदर्भ में हम आपका ध्यान विशेष रूप से दावा हब कार्यालय में कार्यरत  सुदेश कुमार की कार्यशैली एवं व्यवहार की ओर आकर्षित करना चाहते हैं। इनके द्वारा दावों के निस्तारण में अनावश्यक आपत्तियाँ लगाना, अनावश्यक विलंब करना तथा अभिकर्ताओं एवं बीमाधारकों के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार का अभाव लगातार अनुभव किया जा रहा है। इनके कार्य करने के तरीके के कारण अभिकर्ताओं एवं ग्राहकों दोनों को मानसिक, आर्थिक एवं व्यावसायिक क्षति उठानी पड़ रही है। इस संबंध में भी पूर्व में कई बार शिकायत की जा चुकी है, किन्तु स्थिति यथावत बनी हुई है।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि इस पत्र को गंभीरता से लेते हुए उक्त समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु तत्काल प्रभाव से आवश्यक एवं प्रभावी कदम उठाने की कृपा करें। दावा निस्तारण की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी, समयबद्ध एवं अभिकर्ता एवं ग्राहक हितैषी बनाया जाए तथा संबंधित कर्मचारी के कार्यों की निष्पक्ष समीक्षा कर उचित प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे भविष्य में इस प्रकार की समस्याओं की पुनरावृत्ति न हो।
हम सभी अभिकर्ताओं को पूर्ण विश्वास है कि आप इस गंभीर विषय पर संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ विचार करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेंगे। आपके सकारात्मक हस्तक्षेप से न केवल अभिकर्ताओं की समस्याओं का समाधान होगा, बल्कि कंपनी की कार्यप्रणाली, प्रतिष्ठा एवं ग्राहकों का विश्वास भी और अधिक सुदृढ़ होगा।
 हम लोग क्लेम अधिकारी सुदेश जी को स्थानांतरित करने के संदर्भ में दि न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में नो प्रीमियम डे रखा गया है इस दौरान अभिकर्ता सुधाकर त्रिपाठी , संदीप सिंह , इरशाद अली, अतीक इदरीश ,असीम अंसारी ,तेजपाल सिंह ,राजेश जायसवाल, अमिताभ दुबे ,नंद जी गुप्ता , अभिषेक त्रिपाठी ,अजय तिवारी ,मनोज सिंह , शहाबुद्दीन , संतोष गोयल , दीपक सिंह  इत्यादि सभी मौजूद थे।

कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए तैयारियों की समीक्षा ये खबर भी पढ़े : कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए तैयारियों की समीक्षा

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

हरिद्वार में गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत

हरिद्वार। हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित जटवाड़ा पुल के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में चार कांवड़ियों की...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तराखंड 
हरिद्वार में गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत

परिवहन विभाग की 39 सेवायें ऑटो अप्रूवल होंगी: परिवहन मंत्री

बोले दयाशंकर सिंह, परिवहन सेवाएं मानवीय हस्तक्षेप से मुक्त होंगी तो होगा बचत लखनऊ। परिवहन विभाग द्वारा वर्तमान में नागरिकों...
उत्तर प्रदेश 
परिवहन विभाग की 39 सेवायें ऑटो अप्रूवल होंगी: परिवहन मंत्री

कैबिनेट : अपतटीय ऊर्जा क्षमता के दोहन के लिए ‘समुद्र मंथन’ योजना को मंजूरी

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने देश की विशाल अपतटीय ऊर्जा क्षमता का दोहन करने के लिए एक योजना को मंजूरी...
राष्ट्रीय  राज्य 
 कैबिनेट : अपतटीय ऊर्जा क्षमता के दोहन के लिए ‘समुद्र मंथन’ योजना को मंजूरी

घास-फूस से घिरा आंगनबाड़ी केंद्र, पढ़ने को मजबूर नौनिहाल, फर्श पूरी तरह जर्जर

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के आंगनबाड़ी केन्द्र अयोध्या खेड़ा की बदहाल स्थिति बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है। केंद्र...
उत्तर प्रदेश 
घास-फूस से घिरा आंगनबाड़ी केंद्र, पढ़ने को मजबूर नौनिहाल, फर्श पूरी तरह जर्जर

कैबिनेट ने ‘प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना’ को मंजूरी दी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को ‘प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना (पीएम-एसएसवाई)’ को मंजूरी...
राष्ट्रीय  राज्य 
कैबिनेट ने ‘प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना’ को मंजूरी दी

उत्तर प्रदेश

परिवहन विभाग की 39 सेवायें ऑटो अप्रूवल होंगी: परिवहन मंत्री

बोले दयाशंकर सिंह, परिवहन सेवाएं मानवीय हस्तक्षेप से मुक्त होंगी तो होगा बचत लखनऊ। परिवहन विभाग द्वारा वर्तमान में नागरिकों...
उत्तर प्रदेश 
परिवहन विभाग की 39 सेवायें ऑटो अप्रूवल होंगी: परिवहन मंत्री

घास-फूस से घिरा आंगनबाड़ी केंद्र, पढ़ने को मजबूर नौनिहाल, फर्श पूरी तरह जर्जर

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के आंगनबाड़ी केन्द्र अयोध्या खेड़ा की बदहाल स्थिति बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है। केंद्र...
उत्तर प्रदेश 
घास-फूस से घिरा आंगनबाड़ी केंद्र, पढ़ने को मजबूर नौनिहाल, फर्श पूरी तरह जर्जर

अफसरों की गलती से बेगुनाह पर दर्ज हुई एफआईआर, पीड़ित ने सीएम से न्याय की लगाई गुहार 

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज में अमौसी जोन के अधिकारियों की गलती का खामियाजा बुजुर्ग को अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए अफसरों...
उत्तर प्रदेश 
अफसरों की गलती से बेगुनाह पर दर्ज हुई एफआईआर, पीड़ित ने सीएम से न्याय की लगाई गुहार 

जिला ग्रामोद्योग विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर । उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड सन्त कबीर नगर द्वारा विकास खण्ड खलीलाबाद, पुरानी तहसील में एक दिवसीय...
उत्तर प्रदेश 
जिला ग्रामोद्योग विभाग द्वारा जागरूकता  कार्यक्रम का हुआ आयोजन