अफसरों की गलती से बेगुनाह पर दर्ज हुई एफआईआर, पीड़ित ने सीएम से न्याय की लगाई गुहार
बिजली चोरी का आरोप, जांच के बाद भी वापस नहीं ली गई FIR
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज में अमौसी जोन के अधिकारियों की गलती का खामियाजा बुजुर्ग को अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए अफसरों के चक्कर काटकर भुगतना पड़ रहा है। लेकिन तीन वर्ष से हर चौखट पर फरियाद सुनाने के बाद भी पीड़ित बुजुर्ग को बिजली चोरी के आरोप और लाखों के जुर्माने की कार्रवाई से छुटकारा नही मिल सका है। परेशान हाल बुजुर्ग ने अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले में दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
मोहनलालगंज के गोपाल खेड़ा गांव में वर्ष 2023 में बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी के बाद बुजुर्ग विजय कुमार सिंह के विरुद्ध बिजली चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज करा दी थी। 369584 रुपए जुर्माने की नोटिस मिलने के बाद पीड़ित बुजुर्ग ने अपने घर में बिजली कनेक्शन होने का दावा कर पूरे मामले की शिकायत अधिकारियों से की। विजय कुमार सिंह के मुताबिक अधिकारियों ने जांच के बाद एफआईआर वापस लेने का भरोसा दिया। लेकिन बाद में कोई कार्रवाई नही हो सकी।
थकहार कर बुजुर्ग विजय कुमार सिंह ने 19 अप्रैल 2025 को पूरे मामले की शिकायत सम्पूर्ण समाधान दिवस में दर्ज कराई। तत्कालीन जेई और एसडीओ ने अपनी जांच रिपोर्ट में बुजुर्ग विजय कुमार सिंह को क्लीन चिट देकर एफआईआर और जुर्माने की आरसी में संशोधन किए जाने की रिपोर्ट दी।
ये खबर भी पढ़े : यूथ कांग्रेस ने मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का पुतला फूंका, देशव्यापी आंदोलन की चेतावनीअधिशासी अभियंता ने एक जैसा नाम होने की वजह से त्रुटिवश बुजुर्ग विजय कुमार सिंह के नाम एफआईआर और जुर्माना होने की बात कहते हुए एंटी पावर थेफ्ट पुलिस स्टेशन लखनऊ व डीएम को पत्र भेजकर एफआईआर और जुर्माने की आरसी से बुजुर्ग विजय कुमार सिंह का नाम हटाकर सही व्यक्ति का नाम दर्ज करने के लिए आग्रह किया था।
लेकिन इसके बाद भी बुजुर्ग के विरुद्ध की गई कार्रवाई अब तक वापस नही हो सकी है। बुजुर्ग विजय कुमार सिंह का आरोप है कि उनके पास एंटी पावर थेफ्ट पुलिस स्टेशन से दोबारा नोटिस आ गई है। जिसे लेकर परेशान बुजुर्ग फरियाद लेकर अफसरों की परिक्रमा करते हुए भटक रहे हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
