जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की बैठक

डीएम ने कांवड़ मार्गों की मरम्मत, घाटों पर सुरक्षा, सीसीटीवी, प्रकाश व्यवस्था व श्रद्धालुओं की सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। पवित्र श्रावण मास में कांवड़ यात्रा, शिवालयों में जलाभिषेक तथा प्रमुख नदी घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में बताया गया कि जनपद के प्रमुख शिवालयों घुईसरनाथ धाम, बाबा बेलखरनाथ धाम, भयहरणनाथ धाम एवं हौदेश्वरनाथ धाम में श्रावण मास के दौरान बड़ी संख्या में कांवड़िए जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा मार्गों की मरम्मत तत्काल पूरी कराई जाए, बिजली के खंभों के ढीले तारों को दुरुस्त कराया जाए तथा मार्गों के किनारे उगी झाड़ियों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों एवं अन्य संबंधित विभागों को मंदिर परिसरों का स्थलीय निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सर्पदंश जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम रखने को कहा। इसके अलावा नदी घाटों पर बैरिकेडिंग कराए जाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में बताया गया कि प्रमुख घाटों पर सुरक्षा के लिए 18 गोताखोर की व्यवस्था है जो रिफ्लेक्टर जैकेट पहनकर ड्यूटी पर रहेंगे, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके। खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता को लेकर भी जिलाधिकारी ने विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्गों पर खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदार स्वच्छता और हाइजीन का विशेष ध्यान रखें। जिन दुकानों पर लहसुन एवं प्याज युक्त खाद्य पदार्थ तैयार किए जा रहे हैं, वहां इसकी स्पष्ट जानकारी श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही सभी शराब की दुकानों को पूरी तरह ढककर साफ-सुथरी स्थिति में रखने के निर्देश भी दिए गए।
जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने स्पष्ट कहा कि श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि जनपद में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध हो। बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने भी पुलिस अधिकारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

सुरसाधक किशोर चतुर्वेदी के भजनों से गूंजा कलामंडपम प्रेक्षागृह

लखनऊ। भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन एवं भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “पद्म भूषण डॉ. एस.एन. रतनजंकर स्मृति...
उत्तर प्रदेश 
सुरसाधक किशोर चतुर्वेदी के भजनों से गूंजा कलामंडपम प्रेक्षागृह

पुलिस अधीक्षक ने दो पहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

संत कबीर नगर, यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक ने दो पहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सीसीटीएनएस रैंकिंग (माह जून-2026) में संतकबीरनगर पुलिस ने प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के प्रभावी मार्गदर्शन एवं अपर पुलिस अधीक्षक/सीसीटीएनएस नोडल अधिकारी  सुशील कुमार...
उत्तर प्रदेश 
सीसीटीएनएस रैंकिंग (माह जून-2026) में संतकबीरनगर पुलिस ने प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान

फेफड़ों के कैंसर के इलाज में मानसिक स्वास्थ्य भी है जरूरी : डा0 सूर्यकान्त

लखनऊ। विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस के अवसर पर किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ,केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञों ने...
उत्तर प्रदेश 
फेफड़ों के कैंसर के इलाज में मानसिक स्वास्थ्य भी है जरूरी : डा0 सूर्यकान्त

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को मिली गति

लखनऊ। स्टेप परियोजना के विस्तार से जनपद में टीबी उन्मूलन अभियान को नई गति मिलेगी। ग्राम पंचायतों, स्वास्थ्य विभाग, अन्य...