यूथ कांग्रेस ने मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का पुतला फूंका, देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय के अंदर से नारेबाजी करते हुए निकले

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की

लखनऊ। शुक्रवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का पुतला फूंका। कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय के अंदर से नारेबाजी करते हुए निकले और करीब 10 मीटर की दूरी पर ही पुतला फूंक दिया। जब तक पुलिसकर्मियों ने रोकने की कोशिश की पुतला जल चुका था। हालांकि, बाद में पुलिस ने पुतले को बुझाने की कोशिश की।

यूथ कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। दिनेश प्रताप सिंह पर राहुल गांधी के अपमान का आरोप लगाया। सांसद निशिकांत दुबे पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का संसद में अपशब्द कहे जाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि भाजपा के दोनों ही नेता कांग्रेस से माफी मांगें। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं से नोकझोंक और धक्का मुक्की हुई। 

भाजपा-रालोद  प्रदेश अध्यक्षों की मंत्रणा, बढ़ी हलचल  ये खबर भी पढ़े : भाजपा-रालोद  प्रदेश अध्यक्षों की मंत्रणा, बढ़ी हलचल 

यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव श्याम प्रताप सिंह ने कहा कि निशिकांत दुबे और दिनेश प्रताप सिंह का पुतला फूंक कर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि रायबरेली में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता बुद्धि लाल पासी राहुल गांधी के बारे में अपशब्द बोल रहे थे। उस समय मंच पर दिनेश प्रताप सिंह जी मौजूद थे। उन्हीं के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हो रहा था। दिनेश प्रताप सिंह ने लीडर ऑफ अपोजिशन के खिलाफ हो रही गलत बयानबाजी को नहीं रोका। 

राहुल गांधी के लिए उस मंच पर जाति सूचक बातें कही गईं। उनके लिए गाली का इस्तेमाल हुआ, जिसका हम सभी लोग विरोध करते हैं। प्रदर्शन कर रहे अभिनव मिश्रा ने कहा कि हम यूथ कांग्रेस वाले अपने नेता का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिस प्रकार से सदन के अंदर देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का अपमान किया गया है यह बेहद शर्मनाक है। 

सदन के अंदर असंसदीय भाषा बोली गई ये और भी अधिक अफसोस की बात है। किसी भी व्यक्ति के बारे में ऐसी टिप्पणी करनी अच्छी बात नहीं है। सदन के अंदर तो बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। हमारी मांग है कि तत्काल निशिकांत दुबे माफी मांगें, वरना प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा। 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सुरसाधक किशोर चतुर्वेदी के भजनों से गूंजा कलामंडपम प्रेक्षागृह

लखनऊ। भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन एवं भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “पद्म भूषण डॉ. एस.एन. रतनजंकर स्मृति...
उत्तर प्रदेश 
सुरसाधक किशोर चतुर्वेदी के भजनों से गूंजा कलामंडपम प्रेक्षागृह

पुलिस अधीक्षक ने दो पहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

संत कबीर नगर, यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक ने दो पहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सीसीटीएनएस रैंकिंग (माह जून-2026) में संतकबीरनगर पुलिस ने प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के प्रभावी मार्गदर्शन एवं अपर पुलिस अधीक्षक/सीसीटीएनएस नोडल अधिकारी  सुशील कुमार...
उत्तर प्रदेश 
सीसीटीएनएस रैंकिंग (माह जून-2026) में संतकबीरनगर पुलिस ने प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान

फेफड़ों के कैंसर के इलाज में मानसिक स्वास्थ्य भी है जरूरी : डा0 सूर्यकान्त

लखनऊ। विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस के अवसर पर किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ,केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञों ने...
उत्तर प्रदेश 
फेफड़ों के कैंसर के इलाज में मानसिक स्वास्थ्य भी है जरूरी : डा0 सूर्यकान्त

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को मिली गति

लखनऊ। स्टेप परियोजना के विस्तार से जनपद में टीबी उन्मूलन अभियान को नई गति मिलेगी। ग्राम पंचायतों, स्वास्थ्य विभाग, अन्य...