राजाजीपुरम से बीबीडी तक दौड़ेंगी नई एसी इलेक्ट्रिक बस, यात्रियों को मिलेगी राहत
सेवा के शुरू होने से राजाजीपुरम और शहर के पूर्वी हिस्से के बीच सफर करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगी काफी सुविधा
लखनऊ। यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। शहर में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट एक अगस्त से राजाजीपुरम बस स्टेशन से बीबीडी तक नई एसी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने जा रहा है। इस सेवा के शुरू होने से राजाजीपुरम और शहर के पूर्वी हिस्से के बीच सफर करने वाले विद्यार्थियों, कर्मचारियों और रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
दुबग्गा सिटी बस डिपो के एआरएम डीके गर्ग के अनुसार, इस नए रूट पर 15 एसी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। बसें रोजाना सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर 30 से 45 मिनट के अंतराल पर बस सेवा मिलेगी।
इस रूट पर कुल 12 बस स्टॉप बनाए गए हैं, जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी। नई इलेक्ट्रिक बस सेवा से शहर में आरामदायक, सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल यातायात व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
