स्कूटी खड़ी करने के विवाद में जानलेवा हमला, चौक पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा
लोहे की रॉड और डंडों से युवक पर हमला, घटना में प्रयुक्त हथियार और खून से सना गमछा बरामद
लखनऊ। चौक थाना पुलिस ने स्कूटी खड़ी करने के विवाद में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड, दो लकड़ी के डंडे और खून से सना गमछा भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, राजाबाजार निवासी मंजू यादव ने शिकायत दर्ज कराई कि 29 जुलाई की रात स्कूटी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में नामजद आरोपियों ने उनके पति विनोद यादव पर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे के साथ भी मारपीट की गई और शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दी गई। घायल विनोद यादव का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।
शिकायत के आधार पर थाना चौक में मुकदमा संख्या 165/2026 के तहत बीएनएस की धारा 109(1), 115(2) और 351(2) में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 30 जुलाई को राजा बाजार चौराहे के पास से तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पप्पू यादव उर्फ खलीफा उर्फ संजय यादव (60 वर्ष), सागर यादव (26 वर्ष) और आनंद यादव (25 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपियों की निशानदेही पर उनके घर से घटना में प्रयुक्त एक लोहे की रॉड, दो लकड़ी के डंडे और खून से सना गमछा बरामद किया गया।पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
