लोकबंधु चिकित्सालय के निदेशक डॉ. विवेक गुप्ता ने संभाला कार्यभार
पदभार ग्रहण करते विभिन्न वार्डों का किया गहन निरीक्षण
- रोग के प्रति जागरूक रहने का दिया संदेश
लखनऊ। लोकबंधु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय के नवनियुक्त निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. विवेक गुप्ता ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत अपने कुशल नेतृत्व की झलक प्रस्तुत करते हुए चिकित्सालय के सभी प्रमुख विभागों, ऑपरेशन थिएटर, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, आपातकालीन सेवा एवं विभिन्न वार्डों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता, मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर चिकित्सालय में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ.अमिता सिंह एवं डॉ. संजीव खटवानी ने सक्रिय सहभागिता करते हुए हेपेटाइटिस की रोकथाम, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला तथा आमजन को इस रोग के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
.jpeg)
डॉ.विवेक गुप्ता ने सभी चिकित्सकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने, संतुलित एवं पौष्टिक खान-पान अपनाने तथा आमजन को हेपेटाइटिस की रोकथाम, समय पर जांच एवं उपचार के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस दौरान चीफ फार्मासिस्ट डॉ. एपी सिंह ने बुके देकर सभी अस्पताल कर्मियों की तरफ से नवागत निदेशक का स्वागत किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
