लखनऊ मेट्रो का बड़ा कदम, यूपीएमआरसी बना देश का पहला मेट्रो संगठन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने मेट्रो सेक्टर के लिए इंटरनेशनल ऑनलाइन सर्टिफिकेशन कोर्स शुरू किए हैं। इन कोर्सों में भारतीय अभ्यर्थियों के लिए 200 और विदेशी प्रतिभागियों के लिए 100 अमेरिकी डॉलर फीस तय की गई है। इसके साथ ही यूपीएमआरसी ऐसा करने वाला देश का पहला मेट्रो संगठन बन गया है।

बुधवार को यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने इन कोर्सों की शुरुआत की। इनका उद्देश्य भारत और विदेशों के युवाओं व प्रोफेशनल्स को मेट्रो सेक्टर से जुड़ी ट्रेनिंग और सर्टिफिकेशन उपलब्ध कराना है। यूपीएमआरसी ने अपने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एंड ट्रेनिंग (CoET) के जरिए यह पहल स्किल इंडिया मिशन के तहत शुरू की है। इसका उद्देश्य भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों के मेट्रो सेक्टर से जुड़े इंजीनियरों, प्रोफेशनल्स, कंसल्टेंट, ठेकेदारों के कर्मचारियों और विद्यार्थियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर विशेषज्ञ प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।

पहले चरण में रोलिंग स्टॉक, सिग्नलिंग, ट्रैक मेंटेनेंस और ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन समेत एक दर्जन से अधिक ऑनलाइन कोर्स शुरू किए गए हैं। आने वाले समय में मेट्रो प्लानिंग, निर्माण, संचालन, अनुरक्षण और सुरक्षा से जुड़े नए कोर्स भी जोड़े जाएंगे। देश में इस समय 26 शहरों में मेट्रो सेवाएं संचालित हैं और परिचालन नेटवर्क 1095 किलोमीटर से अधिक हो चुका है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क वाला देश बन चुका है। वहीं खाड़ी देशों सहित कई देशों में मेट्रो परियोजनाओं के विस्तार से प्रशिक्षित और प्रमाणित मानव संसाधन की मांग लगातार बढ़ रही है।

कांवड़ यात्रा की तैयारियों का अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ने लिया जायजा ये खबर भी पढ़े : कांवड़ यात्रा की तैयारियों का अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ने लिया जायजा

इन कोर्सों में भारतीय और विदेशी दोनों प्रतिभागी दाखिला ले सकेंगे। भारतीयों के लिए प्रति कोर्स शुल्क ₹200 और विदेशी प्रतिभागियों के लिए 100 अमेरिकी डॉलर निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी यूपीएमआरसी की वेबसाइट के ऑनलाइन कोर्स सेक्शन में जाकर आवेदन कर सकते हैं। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने कहा कि मेट्रो सेक्टर तेजी से विस्तार कर रहा है। ऐसे में तकनीकी रूप से दक्ष और प्रमाणित पेशेवरों की जरूरत लगातार बढ़ रही है। यह पहल भारत और विदेशों के शिक्षार्थियों तक यूपीएमआरसी की विशेषज्ञता पहुंचाने के साथ स्किल इंडिया मिशन को भी मजबूती देगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

नाइजीरिया से बीएचईएल को मिला गैस टर्बाइन का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर

हरिद्वार। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने नाइजीरिया के डांगोटे पेट्रोलियम रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स फ्री जोन एंटरप्राइज से आठ गैस...
कारोबार 
नाइजीरिया से बीएचईएल को मिला गैस टर्बाइन का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम के राष्ट्रीय श्रमिक-किसान सम्मेलन से देशव्यापी संघर्ष का ऐलान

10 अगस्त को देश भर में विरोध प्रदर्शन नई दिल्ली/लखनऊ। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आज आयोजित राष्ट्रीय श्रमिक-किसान...
उत्तर प्रदेश 
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम के राष्ट्रीय श्रमिक-किसान सम्मेलन से देशव्यापी संघर्ष का ऐलान

परमार्थ निकेतन में दिव्यता व भव्यता के साथ मनाया गुरू पूजन-पादुका पूजन

परमार्थ गुरूकुल के नन्हे नन्हे ऋषिकुमारों ने गुरू शिष्य परम्परा की दिव्यता को किया आत्मसात गुरु पूर्णिमा पर्व पर पूज्य...
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में दिव्यता व भव्यता के साथ मनाया गुरू पूजन-पादुका पूजन

तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर का किया गया निरीक्षण, संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

संत कबीर नगर, आगामी सावन मास दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र बस्ती  संजीव त्यागी* द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित...
उत्तर प्रदेश 
तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर का किया गया निरीक्षण, संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

प्रौद्योगिकी, अवसंरचना उन्नयन और बेहतर रखरखाव के माध्यम से रेल सुरक्षा को मजबूती; 2026-27 में अब तक केवल 2 बड़ी ट्रेन दुर्घटनाएं

दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा के घनी आबादी वाले मार्गों को कवर करते हुए 2,569 किलोमीटर के मार्ग पर कवच 4.0 का...
प्रौद्योगिकी, अवसंरचना उन्नयन और बेहतर रखरखाव के माध्यम से रेल सुरक्षा को मजबूती; 2026-27 में अब तक केवल 2 बड़ी ट्रेन दुर्घटनाएं

उत्तर प्रदेश

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम के राष्ट्रीय श्रमिक-किसान सम्मेलन से देशव्यापी संघर्ष का ऐलान

10 अगस्त को देश भर में विरोध प्रदर्शन नई दिल्ली/लखनऊ। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आज आयोजित राष्ट्रीय श्रमिक-किसान...
उत्तर प्रदेश 
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम के राष्ट्रीय श्रमिक-किसान सम्मेलन से देशव्यापी संघर्ष का ऐलान

तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर का किया गया निरीक्षण, संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

संत कबीर नगर, आगामी सावन मास दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र बस्ती  संजीव त्यागी* द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित...
उत्तर प्रदेश 
तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर का किया गया निरीक्षण, संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

डीएम द्वारा विभिन्न तालाबों का किया गया स्थलीय निरीक्षण

संत कबीर नगर, 29 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा आज जनपद के नाथनगर विकासखंड के विभिन्न ग्राम...
उत्तर प्रदेश 
डीएम द्वारा विभिन्न तालाबों का किया गया स्थलीय निरीक्षण

सूदखोरों का आतंक, सीएम से गुहार

लखनऊ। सरकार हर जरूरतमंद को बैंक से कर्ज दिलाने का दावा करती है। इसके बावजूद कुछ लोगों को सिस्टम से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सूदखोरों का आतंक, सीएम से गुहार