लोकबंधु चिकित्सालय के निदेशक डॉ. विवेक गुप्ता ने संभाला कार्यभार
लखनऊ। लोकबंधु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय के नवनियुक्त निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. विवेक गुप्ता ने मंगलवार को पदभार ग्रहण करने के उपरांत अपने कुशल नेतृत्व की झलक प्रस्तुत करते हुए चिकित्सालय के सभी प्रमुख विभागों, ऑपरेशन थिएटर, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, आपातकालीन सेवा एवं विभिन्न वार्डों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता, मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर चिकित्सालय में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ.अमिता सिंह एवं डॉ. संजीव खटवानी ने सक्रिय सहभागिता करते हुए हेपेटाइटिस की रोकथाम, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला तथा आमजन को इस रोग के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
डॉ.विवेक गुप्ता ने सभी चिकित्सकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने, संतुलित एवं पौष्टिक खान-पान अपनाने तथा आमजन को हेपेटाइटिस की रोकथाम, समय पर जांच एवं उपचार के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समय पर जांच, उचित उपचार और जन-जागरूकता से हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
