चार मंजिला 'कोहिनूर' इमारत ढहने से 3 की मौत, मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मुंबई: मुंबई के पास भिवंडी में गुरुवार रात 'कोहिनूर' नाम की एक 4 मंजिला रिहायशी इमारत अचानक भरभरा कर ढह गई. इमारत गिरते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, वहीं मलबे के नीचे 2-3 और लोगों के फंसे होने की आशंका है. चश्मदीदों और स्थानीय नागरिकों के मुताबिक, इस हादसे में 8 से 10 लोगों के मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं.

मानसून सत्र से पहले संजय राऊत का बड़ा बयान, परिसीमन विधेयक पर विपक्ष रहेगा एकजुट ये खबर भी पढ़े : मानसून सत्र से पहले संजय राऊत का बड़ा बयान, परिसीमन विधेयक पर विपक्ष रहेगा एकजुट

मौके पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम, भिवंडी पुलिस के जवान, दमकल विभाग की गाड़ियां और नगरपालिका के अधिकारी मौजूद हैं. 

पोकलेन मशीनों और आधुनिक उपकरणों की मदद से मलबा हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है, ताकि फंसे हुए लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकाला जा सके. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने खुलासा किया कि पिछले कुछ दिनों से इस पुरानी इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था. 

ठेकेदार और मजदूरों ने मरम्मत के दौरान इमारत के 3 पिलर तोड़ दिए थे. पिलर टूटने की वजह से इमारत की नींव कमजोर हो गई और वो अपना संतुलन खोकर पूरी तरह जमींदोज हो गई.

इस भीषण हादसे के बीच राहत की बात ये रही कि इमारत ढहने से ठीक पहले कुछ सुगबुगाहट और आवाज हुई थी.  खतरा भांपते ही ज्यादातर रहवासी समय रहते इमारत से बाहर भाग निकले, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान होने से टल गया.

हालांकि, पहली मंजिल पर रहने वाले कुछ लोग और वहां काम कर रहे मजदूर अभी भी मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं. जिला प्रशासन और आपातकालीन टीमों की पहली प्राथमिकता मलबे को साफ कर सभी फंसे हुए लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने की है.

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार के पास एक टूरिस्ट क्रूजर...
उत्तर प्रदेश 
टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

संभल । जनपद के ग्राम रीठ तहसील चन्दौसी निवासी पुष्पेन्द्र कुमार मौर्य (पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिल...
उत्तर प्रदेश 
संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन, नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुर्जा समेत 10 लापता

काठमांडू। नेपाल के प्रसिद्ध पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर भीषण हिमस्खलन के बाद लापता बताए...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन, नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुर्जा समेत 10 लापता

व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा पांचवा व्यापारी कल्याण दिवस नोएडा के सेक्टर 51 स्थित वेडिंग विला बैंक्विट हॉल...
उत्तर प्रदेश 
व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

मध्य प्रदेश: इंदौर-उज्जैन संभाग में अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, आज 12 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में सक्रिय तीन मजबूत मानसूनी सिस्टम के असर से प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बारिश का दौर...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: इंदौर-उज्जैन संभाग में अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, आज 12 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश

टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार के पास एक टूरिस्ट क्रूजर...
उत्तर प्रदेश 
टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

संभल । जनपद के ग्राम रीठ तहसील चन्दौसी निवासी पुष्पेन्द्र कुमार मौर्य (पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिल...
उत्तर प्रदेश 
संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा पांचवा व्यापारी कल्याण दिवस नोएडा के सेक्टर 51 स्थित वेडिंग विला बैंक्विट हॉल...
उत्तर प्रदेश 
व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

आरक्षण के खिलाफ सवर्ण आर्मी का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त के बाद जंतर-मंतर पर आंदोलन की चेतावनी

लखनऊ। सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे ने संगठन के जनसंपर्क अभियान के दौरान पदाधिकारियों को संबोधित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आरक्षण के खिलाफ सवर्ण आर्मी का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त के बाद जंतर-मंतर पर आंदोलन की चेतावनी