टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार के पास एक टूरिस्ट क्रूजर का टायर पंचर होने से वह अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई।

इस हादसे में वाहन में सवार 12 यात्री घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी वाराणसी से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे।

वाराणसी से अयोध्या जा रही टूरिस्ट क्रूजर (UP 65 FT 6079) का पिछला टायर फट गया, जिससे वाहन चालक का नियंत्रण खो गया और गाड़ी सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रूजर में बैठे अधिकांश यात्रियों को सिर, हाथ-पैर और चेहरे पर चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई एम्बुलेंस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लंभुआ में भर्ती कराया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों - पुदधूलाल (65), बलराम, कल्लू और बतीसिया को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। ये सभी मध्य प्रदेश के निवासी हैं।

पावर कार्पोरेशन की ओर से मानक रिपोर्ट उपलब्ध नहीं : पाण्डेय  ये खबर भी पढ़े : पावर कार्पोरेशन की ओर से मानक रिपोर्ट उपलब्ध नहीं : पाण्डेय

अन्य घायलों में जगराम (49,) केनकड़ा करेली, एमपी, नुखिया बाई, लखन मसकोले, बाती झरिया, रजनी, सकुन, कुटुलाल, दिव्या झारिया (मोहगांव सिवनी, एमपी) और चालक साहिद (धमरिया लोहता, वाराणसी) शामिल हैं। शेष घायलों का इलाज सीएचसी लंभुआ में जारी है।

हादसे की सूचना पर एडिशनल एसपी, एसडीएम सीओ ऋतिक कपूर, नायब तहसीलदार और कोतवाली प्रभारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह ने शुक्रवार को बताया कि क्रूजर गाड़ी वाराणसी से अयोध्या जा रही थी, जिसमें मध्य प्रदेश के शिवनी के कुछ लोग सवार थे। कुल 15 लोगों के बैठने की सूचना है।

कुल 12 लोगों को सीएचसी लंभुआ भेजा गया था, जिनमें से 5 को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उन्होंने किसी भी यात्री की मृत्यु की सूचना से इनकार किया और बताया कि सभी का इलाज चल रहा है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा अध्यक्ष व अन्य ने दी क्रांतिकारी उधम सिंह को बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत व अन्य ने आज क्रांतिकारी एवं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के...
राष्ट्रीय 
प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा अध्यक्ष व अन्य ने दी क्रांतिकारी उधम सिंह को बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि

उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

फिरोजाबाद, सुमित कुमार चौहान जिला कृषि अधिकारी द्वारा तहसील सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत  उर्वरक की दुकानों का सघन  निरीक्षण किया गया...
उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

शुरुआती कारोबार में सपाट स्तर पर शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार में मामूली उतार-चढ़ाव के साथ सपाट स्तर पर बना हुआ है। आज...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में सपाट स्तर पर शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त

उत्तर बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी, दक्षिण में उमस के बीच बारिश के आसार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राज्य के उत्तर और दक्षिण...
पश्चिम बंगाल 
उत्तर बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी, दक्षिण में उमस के बीच बारिश के आसार

पुलिस-SSB की बड़ी कार्रवाई, घर से 2.42 किलो गांजा और 10.88 लाख रुपये बरामद

अररिया। जिले की फुलकाहा थाना पुलिस ने एसएसबी के साथ मिलकर गुरुवार की देर शाम मिल्की डुमरिया वार्ड संख्या 3...
बिहार 
पुलिस-SSB की बड़ी कार्रवाई, घर से 2.42 किलो गांजा और 10.88 लाख रुपये बरामद

उत्तर प्रदेश

टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार के पास एक टूरिस्ट क्रूजर...
उत्तर प्रदेश 
टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

संभल । जनपद के ग्राम रीठ तहसील चन्दौसी निवासी पुष्पेन्द्र कुमार मौर्य (पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिल...
उत्तर प्रदेश 
संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा पांचवा व्यापारी कल्याण दिवस नोएडा के सेक्टर 51 स्थित वेडिंग विला बैंक्विट हॉल...
उत्तर प्रदेश 
व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

आरक्षण के खिलाफ सवर्ण आर्मी का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त के बाद जंतर-मंतर पर आंदोलन की चेतावनी

लखनऊ। सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे ने संगठन के जनसंपर्क अभियान के दौरान पदाधिकारियों को संबोधित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आरक्षण के खिलाफ सवर्ण आर्मी का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त के बाद जंतर-मंतर पर आंदोलन की चेतावनी