छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

स्वयं का आय प्रमाण पत्र लगाने पर आवेदन होगा निरस्त

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कानपुर। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं शैक्षणिक संस्थानों को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से योजना लागू करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि छात्रवृत्ति योजना गरीब एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के सपनों से जुड़ी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद के 1,06,523 विद्यार्थियों को लगभग 300 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति प्रदान की गई थी।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पात्र विद्यार्थियों के बैंक खाते समय से खुलवाए जाएं तथा आधार और पैन लिंक होना अनिवार्य है। बैंक खाते की एनपीसीआई मैपिंग और खाता सक्रिय होना भी जरूरी है।

श्रद्धालुओं के लिए टूर पैकज: सावन में आईआरसीटीसी करायेगा प्रमुख ज्योर्तिलिंग की यात्रा ये खबर भी पढ़े : श्रद्धालुओं के लिए टूर पैकज: सावन में आईआरसीटीसी करायेगा प्रमुख ज्योर्तिलिंग की यात्रा

साथ ही विद्यार्थियों से आवेदन से पहले आधार कार्ड, बैंक खाते और अन्य दस्तावेजों में किसी भी प्रकार की त्रुटि को ठीक कराने की अपील की गई।

डीएम ने स्पष्ट किया कि छात्रवृत्ति आवेदन के साथ पिता का आय प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा। पिता के निधन की स्थिति में माता का तथा माता-पिता दोनों के न होने पर अभिभावक का आय प्रमाण पत्र लगाया जाएगा।

किसी भी स्थिति में विद्यार्थी अपना स्वयं का आय प्रमाण पत्र आवेदन के साथ न लगाएं, अन्यथा आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

समाज कल्याण अधिकारी शिवम सागर ने बताया कि पूर्वदशम संस्थानों को पांच अगस्त और दशमोत्तर संस्थानों को 15 अगस्त तक मास्टर डाटा का सत्यापन पूरा करना होगा। पूर्वदशम योजना के नए आवेदन 11 अगस्त से 21 सितंबर तथा नवीनीकरण 11 अगस्त से 25 अगस्त तक होंगे।

वहीं, दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के नए आवेदन 15 सितंबर से 31 अक्टूबर तथा नवीनीकरण 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, समाज कल्याण अधिकारी शिवम सागर, एडीआईओएस प्रशांत द्विवेदी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सहित विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिनिधि एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

वासेपुर में नाले से मिला युवक का शव, चार दिन से लापता शाकिब के होने की आशंका

धनबाद। धनबाद के वासेपुर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नाले से युवक का शव बरामद हुआ।...
झारखंड 
वासेपुर में नाले से मिला युवक का शव, चार दिन से लापता शाकिब के होने की आशंका

छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

कानपुर। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

पत्रकारों पर हमले के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, तीन सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 24 जुलाई को कोलकाता में निकाली गई रैली के दौरान...
पश्चिम बंगाल 
पत्रकारों पर हमले के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, तीन सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश

छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

कानपुर। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन

    फतेहपुर । गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा  
उत्तर प्रदेश 
गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन