श्रावण में आस्था के मार्ग पर अव्यवस्था,बाबा पराशर नाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालु परेशान

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

रोहित यादव

औरंगाबाद-खीरी,29 जुलाई(तरुणमित्र)। पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ के साथ ही शिवभक्तों और कांवड़ यात्रियों का बाबा पराशर नाथ मंदिर की ओर आना शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देश हैं कि श्रावण मास में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, लेकिन मैगलगंज से मढ़िया घाट स्थित बाबा पराशर नाथ मंदिर तक जाने वाला मार्ग बदहाल स्थिति में है।
सड़क पर बहता गंदा पानी, जगह-जगह कूड़े के ढेर, चारों ओर फैली गंदगी तथा नयागांव में सड़क पर बंधे पशु श्रद्धालुओं की राह में बाधा बने हुए हैं। नंगे पांव चलने वाले शिवभक्तों को इन अव्यवस्थाओं के बीच होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे उनकी सुरक्षा और सुविधा दोनों प्रभावित हो रही हैं।

मैगलगंज से लगभग छह किलोमीटर दक्षिण उत्तरवाहिनी आदि गंगा गोमती नदी के तट पर स्थित बाबा पराशर नाथ मंदिर क्षेत्र की प्रमुख आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि महाभारत काल में अश्वत्थामा ने यहां शिवलिंग की स्थापना की थी और प्रथम पूजा आज भी उन्हीं द्वारा किए जाने की लोकमान्यता प्रचलित है। मंदिर परिसर में सुरक्षित रखी गई प्राचीन खंडित मूर्तियां इसकी ऐतिहासिक महत्ता को दर्शाती हैं। प्रत्येक अमावस्या पर यहां विशाल मेले का आयोजन होता है तथा श्रावण मास में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

बीएसए से मिला प्राथमिक शिक्षक संघ  ये खबर भी पढ़े : बीएसए से मिला प्राथमिक शिक्षक संघ 

श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मंदिर तक जाने वाले मार्ग की तत्काल सफाई, जल निकासी, कूड़ा निस्तारण तथा यातायात व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि शिवभक्तों की यात्रा सुरक्षित, सुगम और श्रद्धामय बन सके। यह केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के सम्मान का भी विषय है।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

वासेपुर में नाले से मिला युवक का शव, चार दिन से लापता शाकिब के होने की आशंका

धनबाद। धनबाद के वासेपुर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नाले से युवक का शव बरामद हुआ।...
झारखंड 
वासेपुर में नाले से मिला युवक का शव, चार दिन से लापता शाकिब के होने की आशंका

छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

कानपुर। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

पत्रकारों पर हमले के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, तीन सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 24 जुलाई को कोलकाता में निकाली गई रैली के दौरान...
पश्चिम बंगाल 
पत्रकारों पर हमले के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, तीन सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश

छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

कानपुर। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन

    फतेहपुर । गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा  
उत्तर प्रदेश 
गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन