मोहम्मदी-खीरी,28 जुलाई(तरुणमित्र)। छोटी काशी के नाम से गोला के शिव मंदिर मे मोहमदी नगर से लाखों की सख्या मे शिव भक्त कावण यात्रा लेकर निकलते है,इसी परिपेक्ष्य मे प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद चौरसिया से इस कावड़ यात्रा में क्या-क्या व्यवस्था की गई है उसे संबंध में वार्ता की गई जिसमें उन्होंने बताया कि शासन और उच्च अधिकारियों के निर्देश पर इस बार व्यापक तैयारियां की जा रही है।
कावड़ यात्रा को लेकर शाहजहांपुर मार्ग पर स्थित बरैचा गांव से शकरपुर, बबौरी,रामलीला चौराहा,बरबर चौराहा, पुवायां तिराहा,गोमती तिराहे से रेहरिया से हैदराबाद थाने तक जगह जगह पुलिस पिकेट रहेगा,वही अमीर नगर मार्ग पर बाबा टेढेनाथ मंदिर में भी भक्तों का काफी आगमन रहता है उस मार्ग पर सिकंदराबाद चौकी तक पुलिस पिकेड बनाऐ गये है,वहीं उन्होंने बताया सभी पुलिसकर्मियों अधिकारियों की ड्यूटी 12-12 घंटे की लगाई जा रही है,थाने,चौकी की पुलिस फोर्स के साथ इंस्पेक्टर सब इंस्पेक्टर,दीवान, आरक्षी और महिला आरक्षी के साथ-साथ पीएसी की मांग की गई है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कावड़ यात्रा को लेकर हमारे पुलिस विभाग के कर्मचारी सादी वर्दी के साथ-साथ कांवड़ियों के भेष में भी सुरक्षा के दृष्टिकोण साथ-साथ रहेंगे, जहां-जहां आवागमन बाधित होने की संभावना होगी वहां वहां बेरीकेटिंग लगाकर आवागमन को सुविधा अनुसार बनाया जाएगा,उन्होंने आम नागरिकों,समाज सेवियो,बुद्ध जीवों के साथ-साथ मीडिया से भी इस एक माह चलने वाले कावड़ यात्रा में सकुशल संपन्न कराने में सकारात्मक सहयोग की अपील की है वही मीडिया से विशेष रूप से सोशल मीडिया से लेकर अन्य बिंदुओं पर इस पर्व को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग का अनुरोध किया है।