इंटरसिटी चली तो बढ़ीं उम्मीदें, यात्रियों ने कहा—दिल्ली और मुंबई तक भी मिले सीधी रेल सेवा

पहले ही दिन मैलानी में 150 और लखीमपुर में 250 टिकट बिके, कानपुर तक ट्रेन विस्तार की भी उठी मां

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

तलहा हसन

लखीमपुर-खीरी,28 जुलाई(तरुणमित्र)। कासगंज-ऐशबाग इंटरसिटी एक्सप्रेस के नियमित संचालन के साथ ही तराई क्षेत्र के यात्रियों की वर्षों पुरानी उम्मीदों को नई रफ्तार मिली है। सोमवार को नियमित सेवा के पहले दिन मैलानी स्टेशन पर करीब 150 और लखीमपुर स्टेशन पर लगभग 250 टिकटों की बिक्री हुई। यात्रियों और व्यापारियों ने नई ट्रेन के संचालन का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए बड़ी सुविधा बताया। 
 
रविवार को उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के बाद सोमवार से ट्रेन संख्या 15312 कासगंज-ऐशबाग इंटरसिटी एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू हुआ। ट्रेन निर्धारित समय से छह मिनट पहले सुबह 9:14 बजे मैलानी स्टेशन पहुंची और तय समय 9:30 बजे ऐशबाग के लिए रवाना हुई। दोपहर एक बजे ट्रेन निर्धारित समय पर ऐशबाग पहुंच गई। 
यात्रियों का कहना है कि इंटरसिटी एक्सप्रेस शुरू होने से लखनऊ तक की यात्रा पहले की तुलना में अधिक आसान हो गई है, लेकिन इस रेलखंड के लाखों लोगों की जरूरत सिर्फ लखनऊ तक सीमित नहीं है। मजदूर, विद्यार्थी, व्यापारी और इलाज के लिए महानगरों में जाने वाले मरीज लंबे समय से लखीमपुर-मैलानी रेलमार्ग से दिल्ली और मुंबई के लिए सीधी रेल सेवा की मांग करते आ रहे हैं। उनका कहना है कि यदि इस मार्ग से लंबी दूरी की ट्रेनें संचालित की जाएं तो हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
 
यात्रियों ने सुबह मैलानी से डालीगंज के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 55087 का विस्तार कानपुर तक किए जाने की भी मांग उठाई है। उनका कहना है कि इससे मैलानी, गोलागोकर्णनाथ, लखीमपुर और सीतापुर के यात्रियों को लखनऊ के रास्ते कानपुर तक सीधा रेल संपर्क मिलेगा और व्यापार, शिक्षा तथा रोजगार के अवसरों तक पहुंच आसान होगी। इंटरसिटी एक्सप्रेस की सफल शुरुआत के बाद अब यात्रियों की निगाहें रेलवे प्रशासन पर टिकी हैं। लोगों का कहना है कि यदि यात्रियों की वास्तविक जरूरतों को देखते हुए दिल्ली, मुंबई और अन्य प्रमुख शहरों के लिए सीधी रेल सेवा शुरू की जाती है, तो तराई क्षेत्र के लाखों लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

केजीएमयू : ट्रामा सर्जनों ने जटिल सर्जरी कर बचाई जान

— विपरीत परिस्थितियों पर विजय केजीएमयू एक नई मिसाल
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू : ट्रामा सर्जनों ने जटिल सर्जरी कर बचाई जान

दारुलशफा में पूर्व मंत्री की 7वीं मंजिल से गिरकर मौत, हादसे या आत्महत्या? जांच  जारी 

लखनऊ। मंगलवार दारुलशफा स्थित नए विधायक आवास में को पूर्व मंत्री और भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नानकदीन भुर्जी...
उत्तर प्रदेश 
दारुलशफा में पूर्व मंत्री की 7वीं मंजिल से गिरकर मौत, हादसे या आत्महत्या? जांच  जारी 

बीएसए से मिला प्राथमिक शिक्षक संघ 

लखनऊ। प्राथमिक शिक्षक संघ ने मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, लखनऊ भेंट कर शिक्षकों की लंबित समस्याओं के निराकरण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बीएसए से मिला प्राथमिक शिक्षक संघ 

भातखण्डे विवि में भाषण व सांगीतिक प्रस्तुति का आयोजन

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित “ दीक्षारम्भ–2026 ” कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को विश्वविद्यालय के कला मंडल सभागार में...