संतोष डीजे इलेवन ने दीपनगर इलेवन को हराकर जीता तिकुनिया प्रीमियर लीग का खिताब
राकेश यदुवंशी
तिकुनिया-खीरी,27 जुलाई(तरुणमित्र)। ऐपजा (ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन) के तत्वावधान में आयोजित तिकुनिया प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को संतोष डीजे इलेवन और दीपनगर इलेवन के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में संतोष डीजे इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दीपनगर इलेवन को 46 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
15-15 ओवर के फाइनल मुकाबले में संतोष डीजे इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए। दीपू गिल ने 28, सगुन ने 20 और अमन ने 15 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। दीपनगर इलेवन की ओर से साद ने 3 विकेट, जबकि रमन और रत्नेश ने 2-2 विकेट हासिल किए।
108 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दीपनगर इलेवन की टीम संतोष डीजे के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और निर्धारित 15 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 61 रन ही बना सकी। टीम की ओर से रिंका ने 21 और सोनू ने 12 रन बनाए। संतोष डीजे इलेवन की ओर से सगुन ने 3 तथा जितेंद्र ने 2 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।
ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए सगुन को 'मैन ऑफ द मैच' तथा पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी अनुज गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि खखरौला कैंप के इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए। इससे पूर्व अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, टॉस कराया तथा राष्ट्रगान में भी सहभागिता की।
इस अवसर पर वृजलाल अग्रवाल,आशीष अग्रवाल,गोपाल वर्मा, पंकज मिश्र,अजय गर्ग,शैलेश कुमार,आशीष कुमार, कैलाश गोयल,मुरारी प्रसाद,अरुण अग्रवाल,प्रदीप गर्ग, विकास अग्रवाल,लवकुश कुमार,यगदेव मिश्र,सतीश शाक्य, पप्पू सिंह, मनोज निषाद, अमित गुप्ता, कुलदीप शर्मा, अतीकुर्रहमान सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
