पति के भाई के घर रह रही महिला ने लगाई गुहार, आवास पात्रता की दोबारा निष्पक्ष जांच की मांग

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाए जाने की मांग को लेकर एक गरीब महिला ने जिलाधिकारी अंबेडकरनगर को प्रार्थना पत्र देकर अपनी आवास पात्रता की दोबारा निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। महिला का आरोप है कि विकासखंड कटेहरी के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट अधूरी और भ्रामक है, जिससे उसकी वास्तविक स्थिति सामने नहीं आ सकी।

ग्राम बंदंडीह (भवानीपुर),तहसील अकबरपुर विकासखंड कटेहरी की अस्थायी निवासी गायत्री देवी पत्नी सूर्य नारायण तिवारी ने बताया कि वह अत्यंत गरीब और आवास विहीन है। अपने पति और पांच छोटे-छोटे बच्चों के साथ मजबूरी में पति के भाई के मकान में रह रही हैं। उन्होंने बताया कि 24 जून 2026 को भी मुख्य विकास अधिकारी अंबेडकर नगर को प्रार्थना पत्र दिया था, जिसके बाद बीडीओ कटेहरी ने जांच की थी।

बिजनौर के नरेंद्र कुमार बने उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष ये खबर भी पढ़े : बिजनौर के नरेंद्र कुमार बने उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष

महिला का कहना है कि जांच रिपोर्ट में यह तो स्वीकार किया गया कि वह अपने पति के भाई के मकान में रह रही हैं, लेकिन यह उल्लेख नहीं किया गया कि उनके पास स्वयं का कोई मकान नहीं है और इसी कारण उन्हें वहां आश्रय लेना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि इस महत्वपूर्ण तथ्य को छिपाने से उनकी आवास योजना की पात्रता प्रभावित हो रही है।
गायत्री देवी ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की पुनः निष्पक्ष जांच कराई जाए और गांव के पांच संभ्रांत व्यक्तियों की लिखित गवाही के आधार पर उनकी आवास पात्रता अथवा अपात्रता का निर्णय कराया जाए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्हें सरकार की आवास योजना का लाभ दिलाया जाए, ताकि उनके परिवार को स्थायी आवास मिल सके।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

संविदा कर्मियों को भी नियमित किया जाए : संघर्ष समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ऊर्जा निगमों में वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मियों को...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों को भी नियमित किया जाए : संघर्ष समिति

अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कैसरबाग से बर्लिंगटन तक हटाया अवैध कब्जा

लखनऊ। सोमवार नगर निगम के जोन-1 क्षेत्र में कैसरबाग कैंट रोड से बार्लिटन चौराहा, रतन स्क्वायर होते हुए बापू...
उत्तर प्रदेश 
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कैसरबाग से बर्लिंगटन तक हटाया अवैध कब्जा

विपक्षी नेताओं के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन 

   लखनऊ। महज चंद घंटो में छात्रों ने प्रदर्शन केन्द्र सरकार को सकते में डाल दिया। इसका श्रेय लेने की विपक्षी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
विपक्षी नेताओं के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन 

गोआश्रय स्थल पर जलभराव न हो, दुग्ध मूल्य का भुगतान बराबर हो: धर्मपाल सिंह

राज्य मंत्री कृष्णा पासवान व अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने बतायी योजनायें लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री...