गडकरी, हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग शुरु 

पीसीसी अध्यक्ष ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र 

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture

लखनऊ । केन्द्रीय शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की आंच अभी ठंडी नहीं पड़ी कि एथनाल मिश्रण को लेकर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं हरदीप सिंहपुरी के इस्तीफे की मांग तेज हो गयी है। इस बाबत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इन दोनों मंत्रियों को तत्काल बर्खास्त कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। 
अजय राय ने इस पत्र में  एथेनॉल मिश्रित ईंधन नीति से जुड़े वैज्ञानिक, आर्थिक, पर्यावरणीय तथा उपभोक्ता हितों को देखते हुए पूर्ण पारदर्शिता, स्वतंत्र वैज्ञानिक परीक्षण तथा जनहित को लेकर पूर्व में आग्रह किया था किन्तु अभी तक न उसका कोई जवाब दिया गया । इसके विपरीत, सरकार ई20 के बाद ई85 एवं ई100 जैसी नीतियों की दिशा में आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। इससे भारत में 35 करोड़ से अधिक पंजीकृत वाहनों के उपभोक्ताओं की आशंकाओं और जनहित की घोर उपेक्षा करते हुए इस नीति को हर हाल में आगे बढ़ाना ही सरकार की प्राथमिकता बन गया है। एथेनॉल मिश्रण की नीति के समर्थन में यह कहा गया था कि इससे आयातित तेल पर निर्भरता घटेगी, किसानों को लाभ होगा तथा उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत सस्ता ईंधन मिलेगा।

किंतु आज एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल भी लगभग उसी मूल्य पर उपलब्ध है जिस मूल्य पर सामान्य पेट्रोल मिलता था। यदि पेट्रोल में पानी, मिट्टी का तेल या अन्य पदार्थ की मिलावट पाई जाती थी, तो संबंधित पेट्रोलपम्प उत्तरदायी होता था। आज जब एथेनॉल मिश्रण स्वयं तेल कंपनियों द्वारा किया जा रहा है, तब किसी वाहन में तकनीकी समस्या, माइलेज में कमी या इंजन को क्षति का कोई उत्तरदायी नहीं है। बीमा दावों और वाहन वारंटी को लेकर विवाद उत्पन्न हो रहे हैं।

इस्तीफा नहीं, पेपर लीक रोकने की स्थायी नीति बनाए सरकार: धनंजय सिंह ये खबर भी पढ़े : इस्तीफा नहीं, पेपर लीक रोकने की स्थायी नीति बनाए सरकार: धनंजय सिंह

आरपीआई छोड़, थांमा हाथ 
कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर  आरपीआई के प्रदेश प्रवक्ता प्रशान्त मिश्रा एवं  हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, लखीमपुर एवं उन्नाव के उनके सैंकड़ों समर्थकों ने आरपीआई छोड़  कांग्रेस का दामन थांम लिया।  प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष  अजय राय ने इस सभी आगंतुकों को  पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार में लगातार युवाओं के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि चाहे युवा हों, छात्र हों, किसान हों, हर मुद्दे पर केवल हमारे नेता  राहुल गांधी सहित पूरी पार्टी ही सड़कों पर उतरकर लड़ रही है। सरकार तानाशाही और युवा, छात्र, किसान विरोधी रवैया अपनाये हुए है। कांग्रेस पार्टी का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। 

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कार्य संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता...
उत्तर प्रदेश 
कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की भावना को साकार करते हुए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"

बाबा राघव दास स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में बहुप्रतीक्षित आईक्यूएसी का हुआ गठन, शिक्षा गुणवत्ता को मिलेगा नया आयाम: प्रताप नारायण

देवरिया।    शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ एवं सतत बनाए रखने की दिशा में शहर के बाबा राघव दास स्नात्तकोत्तर नई...
उत्तर प्रदेश 
   बाबा राघव दास स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में बहुप्रतीक्षित आईक्यूएसी का हुआ गठन, शिक्षा गुणवत्ता को मिलेगा नया आयाम: प्रताप नारायण

हाई रिस्क प्रेगनेंसी में 102 एंबुलेंस बनी जीवन रक्षक

लखनऊ। राजधानी में 102 एंबुलेंस सेवा एक बार फिर एक गर्भवती महिला और उसके नवजात शिशु के लिए जीवन रक्षक...