भातखण्डे विवि में कथक नृत्य कार्यशाला का शुभारंभ

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में सोमवार से गुरुवार तक आयोजित चार दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का शुभारंभ आज प्रथम दिवस पर विश्वविद्यालय के कला मंडल सभागार में अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। यह कार्यशाला विश्वविद्यालय में पंडित बिरजू महाराज की स्मृति में स्थापित ‘ पंडित बिरजू महाराज पीठ ’ के अंतर्गत नृत्य विभाग द्वारा आयोजित की जा रही है। कार्यशाला का संचालन प्रख्यात कथक विशेषज्ञ पंडित जयंत कस्तुआर द्वारा किया जा रहा है। कुलपति प्रो. मांडवी सिंह द्वारा पंडित जयंत कस्तुआर को पारंपरिक रूप से अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर गरिमामय ढंग से किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ गुरु पंडित राम मोहन महाराज, विभागाध्यक्ष ,गायन प्रो. सृष्टि माथुर, विभागाध्यक्ष ,नृत्य व कार्यशाला संयोजक ज्ञानेन्द्र दत्त बाजपेयी, सहायक आचार्य ,नृत्य, मंजुला पंत एवं डॉ. रुचि खरे सहित संगतकर्ता एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव एसपी. सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय निरंतर ऐसे शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को उत्कृष्ट मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी एवं उपयोगी सिद्ध होगी। 

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

आज का राशिफल : 28 जुलाई, 2026 अपने काम को प्राथमिकता से करें

मेष- अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 28 जुलाई, 2026 अपने काम को प्राथमिकता से करें

CJP की दोबारा आंदोलन की चेतावनी, बोली- सरकार ने समझौता तोड़ रही

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को चेतावनी दी कि प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई नहीं रुकी और गिरफ्तार...
राष्ट्रीय 
CJP की दोबारा आंदोलन की चेतावनी, बोली- सरकार ने समझौता तोड़ रही

कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कार्य संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता...
उत्तर प्रदेश 
कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की भावना को साकार करते हुए पुलिस अधीक्षक...

बाबा राघव दास स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में बहुप्रतीक्षित आईक्यूएसी का हुआ गठन

देवरिया।    शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ एवं सतत बनाए रखने की दिशा में शहर के बाबा राघव दास स्नात्तकोत्तर नई...
उत्तर प्रदेश 
   बाबा राघव दास स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में बहुप्रतीक्षित आईक्यूएसी का हुआ गठन

हाई रिस्क प्रेगनेंसी में 102 एंबुलेंस बनी जीवन रक्षक

लखनऊ। राजधानी में 102 एंबुलेंस सेवा एक बार फिर एक गर्भवती महिला और उसके नवजात शिशु के लिए जीवन रक्षक...
उत्तर प्रदेश 
हाई रिस्क प्रेगनेंसी में 102 एंबुलेंस बनी जीवन रक्षक