कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

तीन पुलिसकर्मी तत्काल प्रभाव से निलंबित, विभागीय कार्यवाही भी प्रारम्भ

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कार्य संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं अनाधिकृत रूप से लंबे समय तक अनुपस्थित रहने वाले तीन पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
*निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों का विवरण निम्नवत है-*
1. *आरक्षी स0पु0 पन्नेलाल-*
दिनांक 10.05.2026 से 07 दिवस के आकस्मिक अवकाश पर जाने के उपरांत अवकाश समाप्त होने के बावजूद बिना किसी वैध कारण एवं बिना अनुमति अपने कर्तव्य पर उपस्थित नहीं हुए तथा लगातार अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहे।

2. रिक्रूट आरक्षी दिव्यम मिश्रा-*
दिनांक 09.08.2025 से 02 दिवस के आकस्मिक अवकाश पर प्रस्थान करने के उपरांत अवकाश समाप्त होने के बाद भी ड्यूटी पर उपस्थित न होकर अनाधिकृत रूप से निरंतर अनुपस्थित रहे।

छत से उतरते समय गिरने से महिला की मौत, सिर में लगी थी गंभीर चोट ये खबर भी पढ़े : छत से उतरते समय गिरने से महिला की मौत, सिर में लगी थी गंभीर चोट

3. रिक्रूट आरक्षी अभिषेक सिंह चौहान-*
दिनांक 19.10.2025 से बिना किसी प्रकार की स्वीकृत छुट्टी एवं बिना पूर्व अनुमति के लगातार अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहे, जो कर्मचारी आचरण नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है ।
उक्त तीनों पुलिसकर्मियों का आचरण उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली के प्रतिकूल पाए जाने पर उत्तर प्रदेश के अधीनस्थ श्रेणी के पुलिस अधिकारियों की दण्ड एवं अपील नियमावली, 1991 के नियम-17(1)(क) के अंतर्गत विभागीय कार्यवाही संस्थित करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
निलंबन अवधि में तीनों पुलिसकर्मियों का सम्बद्धीकरण पुलिस लाइन, जनपद संतकबीरनगर में रहेगा तथा उन्हें निर्देशित किया गया है कि सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति प्राप्त किए बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।

*पुलिस अधीक्षक  संदीप कुमार मीना ने स्पष्ट किया है कि जनपद पुलिस में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्तरदायित्व से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। सेवा नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रत्येक पुलिसकर्मी के विरुद्ध भविष्य में भी नियमानुसार कठोर एवं निष्पक्ष कार्रवाई की जाती रहेगी।*

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

आज का राशिफल : 28 जुलाई, 2026 अपने काम को प्राथमिकता से करें

मेष- अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 28 जुलाई, 2026 अपने काम को प्राथमिकता से करें

CJP की दोबारा आंदोलन की चेतावनी, बोली- सरकार ने समझौता तोड़ रही

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को चेतावनी दी कि प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई नहीं रुकी और गिरफ्तार...
राष्ट्रीय 
CJP की दोबारा आंदोलन की चेतावनी, बोली- सरकार ने समझौता तोड़ रही

कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कार्य संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता...
उत्तर प्रदेश 
कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की भावना को साकार करते हुए पुलिस अधीक्षक...

बाबा राघव दास स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में बहुप्रतीक्षित आईक्यूएसी का हुआ गठन

देवरिया।    शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ एवं सतत बनाए रखने की दिशा में शहर के बाबा राघव दास स्नात्तकोत्तर नई...
उत्तर प्रदेश 
   बाबा राघव दास स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में बहुप्रतीक्षित आईक्यूएसी का हुआ गठन

हाई रिस्क प्रेगनेंसी में 102 एंबुलेंस बनी जीवन रक्षक

लखनऊ। राजधानी में 102 एंबुलेंस सेवा एक बार फिर एक गर्भवती महिला और उसके नवजात शिशु के लिए जीवन रक्षक...
उत्तर प्रदेश 
हाई रिस्क प्रेगनेंसी में 102 एंबुलेंस बनी जीवन रक्षक