संत कबीर नगर, ।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी डा0 सर्वेश कुमार एवं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता आनंद कुमार मिश्रा द्वारा जनपद की समितियों एवं निजी विक्री केन्द्रों पर उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण स्थिति जानने हेतु मेहदावाल एवं सेमरियावा क्षेत्र में संयुक्त निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। उपस्थित किसानों से भी खाद के वितरण के संबंध में फीडबैक लिया गया। जिला कृषि अधिकारी द्वारा उपस्थित किसान भाइयों को अवगत कराया गया कि आवश्यकता के अनुसार ही किसान भाई खाद का क्रय करे एवं कैश मेमो या रशीद जरूर दुकानदार से लें।
साधन सहकारी समिति लोहरौली खास एट भगौसा के सचिव संजय द्वारा गोदाम का निरीक्षण नहीं कराये जाने के कारण उसका लाइसेंस निलंबित किया गया। ADO सहकारिता को निर्देश दिए गए कि इस समिति की जांच कर आख्या प्रस्तुत करें।
इसके अतिरिक्त बिग्रामीर, भितिया कला समिति का भी निरीक्षण किया गया, सचिव द्वारा फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर ही किसानों को खाद का वितरण किया जा रहा था, खाद की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में थी। मौके पर स्टॉक रजिस्टर एवं स्टॉक बोर्ड पर सूचनाओं के अद्यतन करने की जाँच की गई।
निरीक्षण के दौरान दो दुकानदारों द्वारा दुकान बंद कर भागने के कारण नोटिस जारी किया गया।
मेहदावल क्षेत्र में साधन सहकारी समिति भितिया कला, जायसवाल ट्रेडर्स, कौवाथोर, ओम खाद भंडार, मिश्रौलिआ मिश्र, सिंह खाद भंडार, सांडे खुर्द, डीसीएफ सांडे कला, महावीर खाद एवं बीज भंडार, कप्सुआ, डीसीएफ कप्सुआ, कृष्णमूर्ति कृषक सेवा केन्द्र, जमोहरा एवं सेमरियावा क्षेत्र में सेराज आलम खाद भंडार, विगरा अव्वल, साजिद खाद भंडार, बिगरा अव्वल, साधन सहकारी समिति, बिगरा मीर, जमाल खाद भंडार, सेमरियावा, साधन सहकारी समिति, लोहररौली खास का निरीक्षण किया गया।