मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा का भव्य शुभारंभ किया गया

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा डॉ0 भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा विभाग के 7.5 लाख से अधिक शिक्षक एवं उनके आश्रित परिजनों को स्वास्थ्य-सुरक्षा प्रदान करने वाली *मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा* का भव्य शुभारंभ किया गया। 
इस अवसर पर  मुख्यमंत्री द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों/शिक्षण कार्मिकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा का प्रतीकात्मक कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसी अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों को सामाजिक सुरक्षा हेतु पंजाब नेशनल बैंक से एमओयू का निष्पादन/हस्तांतरण किया गया। 
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में आयोजित भव्य समारोह में उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों हेतु मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि बेसिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक बच्चों के प्रतिभा को निखरना, उनके हुनर की पहचान कर उसके अनुसार उन्हें तरासना, बच्चों के अंदर अच्छे संस्कार पैदा करना, देश के विकास में उनकी भूमिका का एहसास दिलाना तथा देश का एक शिक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनाना शिक्षक का राष्ट्रीय दायित्व है।
 मुख्यमंत्री ने प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के समस्त सम्मानित शिक्षकों को सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए कहा कि शिक्षा समाज की आधारशिला है इसके बिना देश एवं प्रदेश का सही मायने में विकास असंभव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की विकसित भारत की सोच की आधारशिला शिक्षा ही है, ‌शिक्षा की उपेक्षा कर हम एक विकसित राष्ट्र की कल्पना भी नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा के ठीक पूर्व इसका शुभारंभ करते हुए उन्हें गौरव एवं आनंद की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना से प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय, स्व वित्तपोषित विश्वविद्यालय/महाविद्यालय के लगभग 10 लाख लोग इस व्यवस्था से आच्छादित होने जा रहे हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के साथ-साथ उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों को किसी भी दुर्घटना आदि की स्थिति में सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देने हेतु आज पंजाब नेशनल बैंक से एमओयू साइन किया गया है। जिसके तहत हमारे शिक्षकों के साथ किसी भी घटना-दुर्घटना की स्थिति में पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 1.5 करोड़ से 03 करोड़ तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री  ने कहा कि उच्च शिक्षा एवं शिक्षकों का देश के विकास में सीधा योगदान रहा है, उन्होंने कहा कि एक छात्र को क्या दिशा देनी है, कैसे आगे बढ़ाना है, जीवन में अनुशासन का क्या महत्व है आदि में शिक्षक की भूमिका अहम और निर्णायक होती है। उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की निश्चित रूप से आवश्यकता है, लेकिन इसे कैसे हमारे समाज एवं छात्र-छात्राओं के लिए अधिक उपयोगी बनाना है और इसके सकारात्मक पहलू एवं अच्छाइयों को कैसे बताना है जिससे हमारे बच्चे आधुनिक तकनीक का बेहतर एवं सही दिशा में उपयोग कर सकें इसकी जिम्मेदारी भी हमारे शिक्षकों की ही है।
मा0 मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश की प्रगति एवं राष्ट्र निर्माण सहित देश की एकता एवं अखंडता में शिक्षकों के योगदान की अपेक्षा करते हुए कहा कि  प्रधानमंत्री के विकसित भारत@2047 के सोच/लक्ष्य को मूर्त रूप देने में उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। 
इसी क्रम में मुख्य अतिथि/ राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ0प्र0 शासन एवं जनपद की प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ,  जिलाध्यक्ष भाजपा  नीतू सिंह  विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी,  विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ,  विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सत्य प्रकाश व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की उपस्थिति में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर  मुख्य अतिथि,  जनप्रतिनिधिगण सहित सभी  अतिथिगणों एवं अधिकारीगणों को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।  मुख्यमंत्री   द्वारा योजना के शुभारंभ समारोह कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि,  जिलाध्यक्ष भाजपा, विधायकगण, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अधिकारीगण, शिक्षकगण सहित उपस्थित अन्य संभ्रांत नागरिकगणों द्वारा देखा और सुना गया। 
 मुख्य अतिथि द्वारा इस अवसर पर जनपद के उच्च शिक्षा विभाग के 30 शिक्षकगणों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना का प्रतीकात्मक कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि/ प्रभारी मंत्री  विजयलक्ष्मी गौतम ने अपने सम्बोधन में मा0 मुख्यमंत्री  द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों एवं शिक्षा व्यवस्था से जुड़े अन्य कार्मिकों के समर्पण एवं उनकी भावनाओं का कद्र करते हुए आज मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना का शुभारंभ करने के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा हेतु पंजाब नेशनल बैंक से एमओयू का निष्पादन/हस्तांतरण साइन करने पर उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए जनपद के समस्त शिक्षकों एवं शिक्षण संस्थानों से जुड़े समस्त कार्मिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री  के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा के बाद अब उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की हितों एवं उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
 मंत्री  ने देश, प्रदेश एवं समाज को नई दिशा देने, चौमुखी विकास देने में अपना जीवन समर्पित कर देने वाले  प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे दूरदर्शी चिंतन रखने वाले देश एवं प्रदेश के मुखिया और संरक्षक हम सभी को मिले हैं यह हमारे देश एवं प्रदेश का सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि देश का सामाजिक वातावरण, शैक्षिक वातावरण को ठीक करने के माध्यम हमारे प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग के गुरुजन ही हैं। उन्होंने कहा कि जब हमारा देश एवं प्रदेश अच्छी दिशा में प्रगति कर रहा होता है तब कुछ बाहरी और विरोधी लोग इसमें व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश करते हैं, उसे हम सबको समझना होगा। मा0 मंत्री जी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में रोजगार, नवाचार, संस्कृति, संस्कार और आस्था सभी क्षेत्रों में मजबूती के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने जनपद के विकास में अपने दायित्वों का निष्ठा एवं कर्मठता पूर्वक निर्वहन करने वाले जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ समस्त प्रशासनिक अधिकारियों को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर  विधायक खलीलाबाद अंकुरराज तिवारी  ने अपने सम्बोधन में  मुख्यमंत्री  द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के 7.5 लाख से अधिक शिक्षकों एवं उनके आश्रित परिजनों को स्वास्थ्य-सुरक्षा प्रदान करने वाली मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ दिए जाने पर उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए जनपद के समस्त शिक्षकों व शिक्षक कार्मिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। 
 विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी  ने उपस्थित सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा समाज व राष्ट्र को नई दिशा देने वाले उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों को इस योजना का लाभ देने पर उन्होंने  मुख्यमंत्री के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार के पिछले 09 वर्षों में उत्तर प्रदेश में सर्वांगीण विकास के साथ-साथ नागरिकों के जीवन में संपूर्ण परिवर्तन लाने का कार्य किया है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में योगदान के साथ-साथ व्यक्ति के चरित्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक के विभिन्न मांगों और मांगों के अलावा भी  मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न कल्याणकारी कार्य जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि  यशस्वी प्रधानमंत्री  द्वारा आयुष्मान योजना शुरू की गई और उसका परिणाम है कि एक गरीब व्यक्ति भी अपना इलाज अच्छे चिकित्सालयों में करवा रहा है। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन उस व्यक्ति के नेतृत्व का परिणाम है जिसने गरीबी को बहुत नजदीक से देखा है। भारत को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प इससे पहले किसी ने नहीं लिया। सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास एवं सबका प्रयास की भावना को केंद्र एवं प्रदेश की सरकार चरितार्थ कर रही है। 
 विधायक धनघटा गणेशचन्द्र चौहान  ने उच्च शिक्षा विभाग के उपस्थित सभी सम्मानित शिक्षक गणों, उपस्थित सभी  जनप्रतिनिधिगणों का हार्दिक अभिवादन करते हुए उच्च शिक्षा विभाग में  मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करने पर  मुख्यमंत्री  के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने  मुख्यमंत्री  के संबोधन के कुछ अंश को दोहराते हुए कहा कि सभी व्यक्तियों के अंदर छुपे गुणों को निखरना एवं निर्माणकर्ता एक शिक्षक ही होता है, जिसका संज्ञान सदैव हमारे  मुख्यमंत्री  को रहता है। उन्होंने कहा कि आमजन के साथ केंद्र व प्रदेश की सरकार खड़ी है और बिना किसी भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ नियमानुसार सभी पात्र व्यक्तियों को मिल रहा है।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने इस अवसर पर मा0 मुख्य अतिथि/ प्रभारी मंत्री सहित सभी  विधायकगण, समस्त‌  जनप्रतिनिधिगणों, अधिकारीगणों, समस्त शिक्षकों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों से उपस्थित शिक्षक कार्मिकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दिया। उन्होंने सरकार द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना का शुभारंभ एवं शिक्षकों सामाजिक सुरक्षा हेतु पंजाब नेशनल बैंक के साथ एमओयू साइन करने के निर्णय के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ0 रोहित कुमार राय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, उपायुक्त स्वतः रोजगार प्रवीण कुमार शुक्ला, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी बस्ती मंडल प्रो0 जयप्रकाश सिंह, प्राचार्य हीरालाल पीजी कॉलेज प्रो0 बृजेश कुमार त्रिपाठी, डॉ0 मो0 शमीम प्राचार्य, प्रो0 आसाराम, डॉ0 संतोष कुमार चंद, डॉ0 प्रीति सिंह, डॉ0 आनंद कुमार पांडेय, डॉ0 प्रेमचंद, श्रवण कुमार कुशवाहा, नीलम श्रीवास्तव, सुनीता सिंह सहित शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहीं।
 
 

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी, भारत ने जिम्बाब्वे को हराकर टी20 सीरीज में किया क्लीन स्वीप

हरारे। भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरे और अंतिम टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराकर तीन मैचों की...
खेल 
वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी, भारत ने जिम्बाब्वे को हराकर टी20 सीरीज में किया क्लीन स्वीप

एयर इंडिया की चेक-इन सुविधा अब नई दिल्ली और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों पर भी उपल्बध

नई दिल्ली। टाटा समूह की अगुवाई वाली एयर इंडिया ने दिल्ली मेट्रो चेक-इन सर्विस के साथ अब नई दिल्ली और...
कारोबार 
एयर इंडिया की चेक-इन सुविधा अब नई दिल्ली और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों पर भी उपल्बध

जयपुर के होटल में 21 वर्षीय युवक का संदिग्ध हालात में मिला शव, दो साथी फरार

जयपुर। बिंदायका थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में शनिवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कमरे के भीतर 21...
राजस्थान 
जयपुर के होटल में 21 वर्षीय युवक का संदिग्ध हालात में मिला शव, दो साथी फरार

मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया बड़ा ऐलान: बोह आपदा प्रभावित परिवारों को 8.50 लाख तक की सहायता

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बोह में बादल फटने की घटना से...
राष्ट्रीय  हिमाचल 
मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया बड़ा ऐलान: बोह आपदा प्रभावित परिवारों को 8.50 लाख तक की सहायता

झांसी पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, बोले- मोदी और योगी के नेतृत्व में विकास की रफ्तार तेज

झांसी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को निवाड़ी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करने के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
झांसी पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, बोले- मोदी और योगी के नेतृत्व में विकास की रफ्तार तेज

उत्तर प्रदेश

झांसी पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, बोले- मोदी और योगी के नेतृत्व में विकास की रफ्तार तेज

झांसी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को निवाड़ी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करने के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
झांसी पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, बोले- मोदी और योगी के नेतृत्व में विकास की रफ्तार तेज

एडीएम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर, 26 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत (MY Bharat)...
उत्तर प्रदेश 
एडीएम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में विकास कार्यों/कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर,। प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ0प्र0 शासन एवं जनपद...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में विकास कार्यों/कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर बलिदानियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

संत कबीर नगर।* कारगिल विजय दिवस' के ऐतिहासिक और गौरवशाली अवसर पर, संत कबीर नगर जिले में अमर बलिदानियों...
उत्तर प्रदेश 
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर बलिदानियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि