चोरी की मोटरसाइकिल के साथ वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय* के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान जनपद में चोरी जैसी घटनाओं के सफल अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे* के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अभियुक्त नाम पता गंगाराम निषाद पुत्र श्रीराम बटोरे निषाद निवासी महेशरपुर थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को कचहरी के पास से चोरी की 01 अदद बजाज प्लेटिना(रजि0नं0 यू0पी058 सी 2553) के साथ गिरफ्तार किया गया ।
*घटना का विवरण-* दिनाँक 23.07.2026 को वादी बजरंगी पुत्र सिद्दू निवासी भगठान चंदहर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा इण्डियन पेट्रोल पम्प बडगो पर खड़ी उनकी मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना को चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
