जंतर-मंतर से सीजेपी का ऐलान, इस्तीफा अंत नहीं शुरुआत; परीक्षा सुधार की लड़ाई रहेगी जारी 

अभिजीत दीपके बोले-पुलिस कार्रवाई, मुआवजे और मृत छात्रों को न्याय मिलने तक जारी रहेगा अनशन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • छात्र के शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक आंदोलन की ताकत से झुकी सरकार: सीजेपी

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी नीट-यूजी परीक्षा विवाद को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहा आंदोलन थमता नजर नहीं आ रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया कि उनकी लड़ाई केवल एक मंत्री के इस्तीफे तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे परीक्षा तंत्र में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित कराने की है।

धरना स्थल पर समर्थकों को संबोधित करते हुए सीजेपी प्रमुख दीपके ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुराने बयान का जिक्र करते हुए सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि छात्रों के शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक आंदोलन ने यह साबित कर दिया है कि जनदबाव के सामने सरकार को झुकना पड़ता है। उनके अनुसार शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भ्रष्ट परीक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के खिलाफ लंबे समय से चल रहे छात्र आंदोलन का परिणाम है।

'धर्मेंद्र प्रधान को हटाना ही होगा', राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला ये खबर भी पढ़े : 'धर्मेंद्र प्रधान को हटाना ही होगा', राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

दीपके ने कहा कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह लीक-प्रूफ, निष्पक्ष और पारदर्शी नहीं बनाई जाती। उन्होंने आंदोलन समाप्त करने के लिए कई प्रमुख मांगें भी रखीं। इनमें प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, पेपर लीक और परीक्षा संबंधी तनाव के कारण जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को आर्थिक सहायता तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई शामिल है।

इधर, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद देशभर के छात्र संगठनों और अभ्यर्थियों ने इसे लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत बताया। आंदोलनकारियों का कहना है कि सत्य, धैर्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर भी बड़े बदलाव संभव हैं। छात्रों ने उम्मीद जताई कि सरकार अब परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार करेगी, जिससे भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लग सके और मेधावी युवाओं के साथ न्याय सुनिश्चित हो। धरना स्थल पर आंदोलनकारियों ने परीक्षा विवाद और मानसिक तनाव के कारण जान गंवाने वाले अभ्यर्थियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर तेज रफ्तार ऑटो पलटने से मजदूर की मौत, पांच घायल

बख्शी का तालाब। लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर इटौंजा के पास शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सवारियों से...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर तेज रफ्तार ऑटो पलटने से मजदूर की मौत, पांच घायल

एक साल में चोक हुईं नालियां, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे किसान

बख्शी का तालाब। थाना क्षेत्र में किसानों की परेशानी की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्राम इंदारा के...
उत्तर प्रदेश 
एक साल में चोक हुईं नालियां, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे किसान

ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत! मल्टीलेवल पार्किंग दिलाएगी सीजी सिटी में जाम से निजात  

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने किया परियोजना का निरीक्षण सीजी सिटी में 20 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा...
उत्तर प्रदेश 
ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत! मल्टीलेवल पार्किंग दिलाएगी सीजी सिटी में जाम से निजात  

संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें जनप्रतिनिधिः नितिन नवीन

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानमंडल दल की बैठक शनिवार को प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में आयोजित की गई।...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें जनप्रतिनिधिः नितिन नवीन

सीएमआई आनंद मिश्रा फिर बने एनआरएमयू वाणिज्य शाखा के मंत्री

लखनऊ। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन, वाणिज्य शाखा, लखनऊ  के त्रैवार्षिक अधिवेशन में रेल कर्मचारियों ने एक बार फिरलखनऊ...