एक साल में चोक हुईं नालियां, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे किसान

धान की बुवाई का सीजन, पर किसानों को अपनी फसल बचाने के लिए पानी नहीं

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

बख्शी का तालाब। थाना क्षेत्र में किसानों की परेशानी की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्राम इंदारा के मजरा खजुरी में रहने वाले किसान इन दिनों बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। यहां खेतों की सिंचाई के लिए लगा सरकारी नलकूप संख्या-149 सफेद हाथी साबित हो रहा है। हालत यह है कि धान की बुवाई का सीजन चल रहा है, लेकिन किसानों को अपनी फसल बचाने के लिए पानी नसीब नहीं हो रहा है।

स्थानीय किसानों का कहना है कि करीब एक साल पहले ही इस नलकूप से खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए नई नालियां बनाई गई थीं। लेकिन घटिया काम के चलते ये नालियां जगह-जगह से चोक हो चुकी हैं। नालियों में कचरा और मिट्टी भरी पड़ी है, जिससे पानी आगे बढ़ ही नहीं पाता।

सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, फूलन देवी के संघर्षों को किया याद ये खबर भी पढ़े : सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, फूलन देवी के संघर्षों को किया याद

परेशानी सिर्फ नालियों तक सीमित नहीं है। किसानों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकारी नलकूप पर अक्सर ताला लटका रहता है। इसकी चाबी पूरे गांव के बजाय कुछ रसूखदार और विशेष लोगों के पास ही रहती है। आम किसानों को जरूरत पड़ने पर भी पानी नहीं दिया जाता। इस मनमानी के कारण आस-पास के दर्जनों किसानों की मेहनत दांव पर लगी है।

अपनी फसल को सूखता देख किसानों ने समाधान के लिए हर दरवाजा खटखटाया। तहसील के चक्कर काटने से लेकर बड़े अफसरों तक गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। अफसरों की इस अनदेखी से किसानों में भारी नाराजगी है। अगर जल्द ही नालियों की सफाई नहीं हुई और ताला खोलने की व्यवस्था ठीक नहीं की गई, तो किसानों को इस सीजन में भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

जैतीपुर/शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के घसा कल्यानपुर के पास शुक्रवार को तेल टैंकर और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भीषण...
सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

नर्सिंग अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला

लखनऊ। अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुरक्षा और संक्रमण दर को न्यूनतम स्तर पर लाने में नर्सिंग अधिकारियों की भूमिका...
उत्तर प्रदेश 
नर्सिंग अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला

केजीएमयू में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, केजीएमयू के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग ,क्वीन मैरी में विभागाध्यक्ष प्रो. अंजू अग्रवाल और...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक

बच्ची की रोबोटिक थायराइड सर्जरी कर किया कीर्तिमान स्थापित

लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉक्टरों ने छह वर्षीय बच्ची की सफल रोबोटिक थायरॉयड सर्जरी कर एक नया...