सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, फूलन देवी के संघर्षों को किया याद

Published By prem tripathi
On
prem tripathi Picture

देवरिया। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय, बांस देवरिया स्थित मुलायम सिंह यादव सभागार में शनिवार को पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष व्यास यादव तथा संचालन जिला महासचिव मंजूर हसन ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि फूलन देवी का जीवन अन्याय, उत्पीड़न और सामाजिक विषमताओं के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक था। उन्होंने शोषित, वंचित, पिछड़े और कमजोर वर्गों के सम्मान व अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की मूल भावना के अनुरूप उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

रेल यात्रियों को राहत, नई यात्री सुविधाओं से लैस होगा मानक नगर रेलवे स्टेशन ये खबर भी पढ़े : रेल यात्रियों को राहत, नई यात्री सुविधाओं से लैस होगा मानक नगर रेलवे स्टेशन

वक्ताओं ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद फूलन देवी ने वंचित वर्गों की आवाज बुलंद की। उनका संघर्ष और जनसेवा का जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम के अंत में निजामाबाद के विधायक एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आलम बदी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।

इस अवसर पर अशोक सिंह कुशवाहा, विजय प्रताप यादव, बीरेंद्र साहनी, एडवोकेट जयराम राजभर, डॉ. रामनाथ चौहान, लक्ष्मण निषाद, मोहन गुप्ता, वंदना पासवान, कमलेश पांडेय, रमाकांत निषाद, सुनैना सिंह कुशवाहा, हंसनाथ यादव, सीमा मौर्य, अंबिका चौधरी, राम बचन सिंह यादव, प्रमोद यादव, अर्जुन यादव, रविन्द्र यादव, इजहारुल हक बबलू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

prem tripathi Picture

दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय प्रेम शकर मणि वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में देवरिया व्यूरो के रूप में कार्यरत हैं। सटीक भाषा, तथ्यपरक संपादन और समाचारों को संतुलित रूप देने की उनकी क्षमता उनकी पहचान है।

नवीनतम

राजग के घटक दलों का दबाव भी बना धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का एक कारण

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे केवल कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन ही नहीं,...
राष्ट्रीय  राज्य 
राजग के घटक दलों का दबाव भी बना धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का एक कारण

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को कांग्रेस ने बताया छात्रों की जीत, राहुल बोले- अभी दो मांगें बाकी

नई दिल्ली। नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक विवाद और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर देशभर में चले विरोध प्रदर्शनों के...
राष्ट्रीय  राज्य 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को कांग्रेस ने बताया छात्रों की जीत, राहुल बोले- अभी दो मांगें बाकी

उत्तर प्रदेश

सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, फूलन देवी के संघर्षों को किया याद

देवरिया। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय, बांस देवरिया स्थित मुलायम सिंह यादव सभागार में शनिवार को पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी...
उत्तर प्रदेश 
सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, फूलन देवी के संघर्षों को किया याद