शहादत दिवस पर याद की गईं पूर्व सांसद फूलन देवी, संघर्ष और सामाजिक न्याय के संदेश को किया गया याद

Published By prem tripathi
On
prem tripathi Picture

देवरिया। पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी के शहादत दिवस पर शनिवार को बरहज क्षेत्र में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन, साहस और सामाजिक न्याय के लिए किए गए प्रयासों को याद करते हुए उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उपस्थित लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर निषाद जितेंद्र भारत ने कहा कि फूलन देवी का जीवन कठिन परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए आगे बढ़ने का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उन्होंने गरीबों, शोषितों, वंचितों और मजलूमों की आवाज बुलंद करने का प्रयास किया तथा सामाजिक न्याय के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

पूतना वध, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं श्री गोवर्धन पूजा की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु ये खबर भी पढ़े : पूतना वध, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं श्री गोवर्धन पूजा की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

सुभाष यादव ने कहा कि फूलन देवी का जीवन संघर्ष और प्रतिरोध की ऐसी गाथा है, जिसने समाज के कमजोर वर्गों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा दी। वहीं साहनी राजेश निषाद ने कहा कि आज आवश्यकता है कि समाज में समानता, सम्मान और न्याय की भावना को मजबूत किया जाए तथा उनके संघर्षों से प्रेरणा लेकर सामाजिक समरसता की दिशा में कार्य किया जाए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व और संघर्षों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा की अध्यक्षता सूरज प्रसाद निषाद ने की, जबकि संचालन प्रह्लाद यादव ने किया।इस अवसर पर रामकृपाल शुक्ला, हरिओम कुशवाहा, राजकेश्वर साहनी, दीनानाथ निषाद, सभासद नवाब हुसैन, संजय जायसवाल, मोहम्मद शोएब, सुरेश निषाद, बिक्की साहनी, मोहम्मद आलम, सूर्यदेव निषाद सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

prem tripathi Picture

दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय प्रेम शकर मणि वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में देवरिया व्यूरो के रूप में कार्यरत हैं। सटीक भाषा, तथ्यपरक संपादन और समाचारों को संतुलित रूप देने की उनकी क्षमता उनकी पहचान है।

नवीनतम

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को कांग्रेस ने बताया छात्रों की जीत, राहुल बोले- अभी दो मांगें बाकी

नई दिल्ली। नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक विवाद और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर देशभर में चले विरोध प्रदर्शनों के...
राष्ट्रीय  राज्य 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को कांग्रेस ने बताया छात्रों की जीत, राहुल बोले- अभी दो मांगें बाकी

इंटरनेट न होने पर भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, जल्द आएगी NFC सुविधा

NFC तकनीक से होगा आसान और तेज डिजिटल भुगतान डिजिटल भुगतान को और आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा...
टेक-मित्र 
इंटरनेट न होने पर भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, जल्द आएगी NFC सुविधा

उत्तर प्रदेश

सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, फूलन देवी के संघर्षों को किया याद

देवरिया। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय, बांस देवरिया स्थित मुलायम सिंह यादव सभागार में शनिवार को पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी...
उत्तर प्रदेश 
सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, फूलन देवी के संघर्षों को किया याद