इंटरनेट न होने पर भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, जल्द आएगी NFC सुविधा

जल्द मिलेगी NFC आधारित नई सुविधा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • NFC तकनीक से होगा आसान और तेज डिजिटल भुगतान

डिजिटल भुगतान को और आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जल्द ही यूजर्स बिना इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क के भी यूपीआई के जरिए भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए एनएफसी (नियर फील्ड कम्युनिकेशन) तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे मोबाइल को सीधे PoS मशीन के पास ले जाकर भुगतान किया जा सकेगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) इस साल PoS डिवाइस बनाने वाली कंपनियों को प्रमाणित करने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। इसके बाद इस नई सुविधा को चरणबद्ध तरीके से लागू किए जाने की संभावना है।

Iron Air Battery: स्लो चार्ज होने वाली बैटरी में भारतीय कंपनी ने फूंकी जान ये खबर भी पढ़े : Iron Air Battery: स्लो चार्ज होने वाली बैटरी में भारतीय कंपनी ने फूंकी जान

नई व्यवस्था के तहत यूजर्स को पहले इंटरनेट की मदद से अपने UPI Lite वॉलेट में राशि जोड़नी होगी। इसके बाद यदि वे ऐसे स्थान पर हों, जहां इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध न हो, तो एनएफसी तकनीक के जरिए व्यापारी के PoS टर्मिनल पर आसानी से भुगतान कर सकेंगे। शुरुआती चरण में प्रति ट्रांजैक्शन की सीमा 2,000 रुपये तक हो सकती है और इस दौरान यूपीआई पिन दर्ज करने की भी आवश्यकता नहीं होगी।

फिलहाल ऑफलाइन UPI कैसे काम करता है?
वर्तमान में भी सीमित रूप से ऑफलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन इसके लिए किसी न किसी प्रकार के मोबाइल नेटवर्क की जरूरत होती है।

99 रू सेवा: यह सुविधा GSM नेटवर्क पर काम करती है और इसके लिए इंटरनेट की आवश्यकता नहीं होती। किसी भी साधारण मोबाइल फोन से इसका उपयोग किया जा सकता है। इस माध्यम से अधिकतम 5,000 रुपये तक का भुगतान किया जा सकता है।

UPI 123Pay: यह सेवा फीचर फोन उपयोगकर्ताओं के लिए बनाई गई है। इसमें कॉल के माध्यम से भुगतान किया जाता है, लेकिन मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध होना जरूरी होता है।

यदि एनएफसी आधारित यह नई सुविधा लागू होती है, तो फ्लाइट, मेट्रो, सुरंगों और कमजोर नेटवर्क वाले क्षेत्रों में भी डिजिटल भुगतान पहले से कहीं अधिक आसान और तेज हो जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सीवान में नीट प्रदर्शन बेकाबू, हिंसा से दहला पूरा शहर, पुलिस पर पथराव-फायरिंग

सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान  सीवान। नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र...
बिहार 
सीवान में नीट प्रदर्शन बेकाबू, हिंसा से दहला पूरा शहर, पुलिस पर पथराव-फायरिंग

डेन्जर जोन 2225’ गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार, लूट-छिनैती का माल और तमंचा बरामद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में हंडिया पुलिस एवं सर्विलांस की टीम ने शनिवार को लूट और छिनैती की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डेन्जर जोन 2225’ गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार, लूट-छिनैती का माल और तमंचा बरामद

स्वामी चिदानन्द के सान्निध्य में मांगे राम अग्रवाल की 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में आयोजित सनातन स्वयं एक सेतु चिदानन्द सरस्वती डोईवाला, देहरादून। सेवा, संस्कार, शिक्षा और...
उत्तराखंड 
स्वामी चिदानन्द के सान्निध्य में मांगे राम अग्रवाल की 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

3,000 लीटर डीज़ल के धुएँ की जगह केवल जलवाष्प का उत्सर्जन ,भारत की हाइड्रोजन ट्रेन की कहानी

गोरखपुर।  भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को 17 जुलाई, 2026 को दिल्ली क्षेत्र में जींद–सोनीपत रेलखंड पर हरी झंडी दिखाकर...
उत्तर प्रदेश 
3,000 लीटर डीज़ल के धुएँ की जगह केवल जलवाष्प का उत्सर्जन ,भारत की हाइड्रोजन ट्रेन की कहानी

वृद्धजनों व दिव्यांग जनो  के बीच पहुंचकर सुनी गई समस्याएं, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत आज दिनांक 24.07.2026 को...
उत्तर प्रदेश 
वृद्धजनों व दिव्यांग जनो  के बीच पहुंचकर सुनी गई समस्याएं, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

उत्तर प्रदेश

डेन्जर जोन 2225’ गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार, लूट-छिनैती का माल और तमंचा बरामद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में हंडिया पुलिस एवं सर्विलांस की टीम ने शनिवार को लूट और छिनैती की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डेन्जर जोन 2225’ गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार, लूट-छिनैती का माल और तमंचा बरामद

3,000 लीटर डीज़ल के धुएँ की जगह केवल जलवाष्प का उत्सर्जन ,भारत की हाइड्रोजन ट्रेन की कहानी

गोरखपुर।  भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को 17 जुलाई, 2026 को दिल्ली क्षेत्र में जींद–सोनीपत रेलखंड पर हरी झंडी दिखाकर...
उत्तर प्रदेश 
3,000 लीटर डीज़ल के धुएँ की जगह केवल जलवाष्प का उत्सर्जन ,भारत की हाइड्रोजन ट्रेन की कहानी

वृद्धजनों व दिव्यांग जनो  के बीच पहुंचकर सुनी गई समस्याएं, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत आज दिनांक 24.07.2026 को...
उत्तर प्रदेश 
वृद्धजनों व दिव्यांग जनो  के बीच पहुंचकर सुनी गई समस्याएं, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

केन्द्र सरकार ने सीजेपी की मांगे मानी, छात्रों ने की आंदोलन खत्म करने की घोषणा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शिक्षा सुधारों के लिए जंतर-मंतर और देशभर में आंदोलन कर रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी)...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
केन्द्र सरकार ने सीजेपी की मांगे मानी, छात्रों ने की आंदोलन खत्म करने की घोषणा