स्वामी चिदानन्द के सान्निध्य में मांगे राम अग्रवाल की 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

हरज्ञान चन्द अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर, डोईवाला देहरादून में आयोजित

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में आयोजित सनातन स्वयं एक सेतु चिदानन्द सरस्वती

डोईवाला, देहरादून। सेवा, संस्कार, शिक्षा और समाज निर्माण के मूल्यों को समर्पित स्वर्गीय मांगे राम अग्रवाल जी की 23वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्वर्गीय हरज्ञान चन्द अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, डोईवाला, देहरादून में एक भव्य एवं प्रेरणादायी श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट जन सम्मान समारोह,पौधारोपण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें आध्यात्मिक, सामाजिक एवं राष्ट्र सेवा के क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य विभूतियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को परम स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज, पीठाधीश्वर परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश का पावन सान्निध्य एवं आशीर्वचन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय सह प्रचार प्रमुख तपन , माननीय विधायक डोईवाला प्रेमचंद अग्रवाल तथा अनेक सामाजिक, शैक्षणिक एवं आध्यात्मिक विभूतियां उपस्थित रहीं।

स्वामी चिदानन्द का आह्वान- कांवड़ यात्रा बने हरित और प्लास्टिक मुक्त अभियान ये खबर भी पढ़े : स्वामी चिदानन्द का आह्वान- कांवड़ यात्रा बने हरित और प्लास्टिक मुक्त अभियान

स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि स्वर्गीय मांगे राम अग्रवाल जी जैसे महान व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणा के दीप स्तंभ होते हैं। वे स्वयं तप कर संत दृष्टि प्राप्त की। उनका जीवन सेवा, समर्पण और संस्कारों की वह धरोहर है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव मार्गदर्शन देती रहेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से संस्कारों का निर्माण और संस्कारों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण होता है। 

स्वामी ने कहा कि भारत को भारत की दृष्टि से देखने की आवश्यकता है। अपनी ऐनक बदलेगी तो एंगल बदल जाएंगे और फिर सारे ट्रायएंगल भी बदल जाएंगे। विशेषकर जेन-जी को इस दृष्टि को समझने की आवश्यकता है। हमारे युवाओं को विचारों के वैक्सीन की आवश्यकता है। इस समय इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ रहा है, परंतु इनर स्ट्रक्चर घटता जा रहा है। भारतीय दृष्टि हमें सेल्फ भरने के साथ-साथ शेल्फ स्वयं को भरने की दृष्टि प्रदान करती है। जीवन साधनों से नहीं, बल्कि साधना से महान बनता है। देश ही नहीं, पूरे विश्व को खतरों से बचाने का कार्य यदि कोई कर सकता है, तो वह सनातन संस्कृति है। आज हमारे पास संत दृष्टि को जीने और जानने वाले व्यक्तित्व के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं। 

उन्होंने कहा कि सनातन से ही हमारी पहचान और हमारी चेतना स्थापित हुई है। सनातन स्वयं एक सेतु है जो हमें हमारी जड़ों से जोड़कर परम सत्य, संस्कृति और समग्र मानवता से जोड़ता है। स्वामी ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पौधारोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन, शुद्ध वायु और सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने आह्वान किया कि हम प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझे और अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर धरती मां के संरक्षण में अपना योगदान दे।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित पौधारोपण अभियान में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उपस्थित अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर यह संदेश दिया गया कि भारतीय संस्कृति में वृक्षों को केवल संसाधन नहीं, बल्कि जीवनदाता है।

विशिष्ट जन सम्मान समारोह के माध्यम से समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान किया गया। यह सम्मान समारोह समाज सेवा, शिक्षा, राष्ट्र निर्माण एवं जनकल्याण के क्षेत्र में समर्पित विभूतियों के कार्यों को सम्मानित किया गया।

विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने स्वर्गीय मांगे राम अग्रवाल जी के जीवन, उनके सामाजिक योगदान एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रयासों को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन इस बात का उदाहरण है कि अपनी दूरदृष्टि, सेवा भावना और सकारात्मक सोच से समाज में व्यापक परिवर्तन ला सकता है।

विधायक डोईवाला प्रेमचंद अग्रवाल के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित यह कार्यक्रम श्रद्धा, सेवा और संस्कारों का अद्भुत संगम बना। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मांगे राम अग्रवाल जी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और उनके आदर्श समाज को नई दिशा प्रदान करते रहेंगे।

पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने भी स्वर्गीय मांगे राम अग्रवाल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक एवं शैक्षणिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे व्यक्तित्वों की आवश्यकता है, जो अपने जीवन को लोककल्याण के लिए समर्पित करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी महानुभावों ने शिक्षा, संस्कार, पर्यावरण और सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। स्वर्गीय मांगे राम अग्रवाल जी की पुण्य स्मृति में आयोजित यह समारोह उनके आदर्शों को जीवंत रखने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला प्रेरणादायी अवसर बना। इस अवसर पर अरविंद जी, कथा व्यास, शंभु पासवान, मेयर ऋषिकेश,प्रधानाचार्य महेश गुप्ता और अनेक विभूतियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जंतर-मंतर से सीजेपी का ऐलान, इस्तीफा अंत नहीं शुरुआत; परीक्षा सुधार की लड़ाई रहेगी जारी 

छात्र के शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक आंदोलन की ताकत से झुकी सरकार: सीजेपी नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के...
राष्ट्रीय 
जंतर-मंतर से सीजेपी का ऐलान, इस्तीफा अंत नहीं शुरुआत; परीक्षा सुधार की लड़ाई रहेगी जारी 

सपा-कांग्रेस की देन हैं नकल माफिया, इनकी जगह जेल या जहन्नुम : योगी आदित्यनाथ

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि नकल माफिया समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की देन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सपा-कांग्रेस की देन हैं नकल माफिया, इनकी जगह जेल या जहन्नुम : योगी आदित्यनाथ

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार

आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र लाने की तैयारी नई दिल्ली। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक मामले में...
राष्ट्रीय 
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

सपा-कांग्रेस की देन हैं नकल माफिया, इनकी जगह जेल या जहन्नुम : योगी आदित्यनाथ

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि नकल माफिया समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की देन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सपा-कांग्रेस की देन हैं नकल माफिया, इनकी जगह जेल या जहन्नुम : योगी आदित्यनाथ

प्लेग्रुप के मासूम ने पैंट में किया पेशाब तो शिक्षिका ने गर्म चाकू से दागा, पुलिस में दर्ज शिकायत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के लालपुर थाना क्षेत्र के अकथा स्थित एक निजी स्कूल में बच्चे के साथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्लेग्रुप के मासूम ने पैंट में किया पेशाब तो शिक्षिका ने गर्म चाकू से दागा, पुलिस में दर्ज शिकायत